सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: LSG Unfiltered Post On Sanjiv Goenka, Rishabh Pant Virat Chat Video

IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स में सब ठीक! पंत-गोयनका बातचीत पर उठा विवाद, 'अनफिल्टर्ड' वीडियो ने खोली सच्चाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 02 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ की हार के बाद ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। बाद में टीम ने अनफिल्टर्ड वीडियो जारी कर साफ किया कि माहौल सामान्य था और दोनों हंसते हुए बातचीत कर रहे थे।

IPL 2026: LSG Unfiltered Post On Sanjiv Goenka, Rishabh Pant Virat Chat Video
पंत, लैंगर और संजीव गोयनका के बीच बातचीत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार से ज्यादा चर्चा मैच के बाद मैदान पर हुए एक वायरल मोमेंट ने बटोरी। कप्तान ऋषभ पंत, कोच जस्टिन लैंगर और टीम मालिक संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। हालांकि, अब टीम की तरफ से जारी किए गए अनफिल्टर्ड वीडियो ने इस पूरे घटनाक्रम की असल तस्वीर कुछ और ही दिखाई है।
Trending Videos

दिल्ली को लखनऊ ने हराया
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ की हार के बाद मैदान पर हुई बातचीत ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है। अब इस पूरे मामले पर टीम ने खुद सफाई दी है। बता दें कि, बुधवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। जवाब में दिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला आसानी से जीत लिया। युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026: LSG Unfiltered Post On Sanjiv Goenka, Rishabh Pant Virat Chat Video
संजीव गोयनका और ऋषभ पंत - फोटो : Twitter
पंत-लैंगर और गोयनका के बीच हुई बहस!
मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत, मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और टीम मालिक संजीव गोयनका के बीच मैदान पर बातचीत का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में पंत काफी जोश में नजर आए, जिससे सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।

लखनऊ का अनफिल्टर्ड वीडियो
वायरल वीडियो के बाद लखनऊ की टीम ने खुद एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें संजीव गोयनका और ऋषभ पंत हंसते हुए बातचीत करते दिखे। टीम ने साफ किया कि, 'जो दिखता है, वह पूरी सच्चाई नहीं होती। यह असली पोस्ट-मैच माहौल है, जब कैमरे बंद हो जाते हैं।'

संजीव गोयनका का बयान
हार के बाद गोयनका ने सोशल मीडिया पर टीम का समर्थन करते हुए लिखा कि यह लंबा सीजन है और ऐसे पल टीम को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा जताया और फैंस को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed