{"_id":"69ce98f9dbb3f1351d0087a9","slug":"yuvraj-singh-apologise-ms-dhoni-and-kapil-dev-for-yograj-singh-statements-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yuvraj Singh: पिता योगराज के बयानों से असहज युवराज सिंह! धोनी-कपिल देव से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Yuvraj Singh: पिता योगराज के बयानों से असहज युवराज सिंह! धोनी-कपिल देव से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार
युवराज सिंह ने धोनी और कपिल देव से माफी मांगी है। पूर्व ऑलराउंडर ने पिता योगराज सिंह के बयानों पर टिप्पणी की है। आइये पूरा मामला जानते हैं...
कपिल देव-धोनी-युवराज
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पिता योगराज सिंह द्वारा दिए गए बयानों को लेकर भारत के दो विश्व विजेता कप्तानों से माफी मांगी है। उन्होंने कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी से उनके पिता के द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर माफी मांगी है। आइये पूरा मामला जानते हैं...
Trending Videos
युवराज ने मांगी धोनी और कपिल देव से माफी
युवराज हाल ही में स्पोर्ट्स तक के एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। इसका टीजर सामने आया है। इसमें पूर्व ऑलराउंडर ने धोनी और कपिल देव से माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं।' इस दौरान युवराज ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पिता से साफ तौर पर कहा है कि इस तरह की टिप्पणियां ठीक नहीं हैं।

योगराज ने धोनी पर लगाया युवराज का करियर खराब करने का आरोप
युवराज के पिता योगराज सिंह लंबे समय से धोनी पर आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने युवराज को टीम से बाहर करवाया। हालांकि, युवराज ने हमेशा इन विवादों से दूरी बनाए रखी और सार्वजनिक रूप से इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, अब वह इन मुद्दों पर मुखर होकर बात करते नजर आए।
'कपिल देव ने मेरा करियर बर्बाद किया'
पिछले साल योगराज सिंह ने कपिल देव को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि कपिल ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया और एक बार वह उनसे बात करने के लिए उनके घर पिस्टल लेकर गए थे। इन आरोपों पर कपिल देव ने ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन मामला काफी चर्चा में रहा।

धोनी-योगराज-युवराज
- फोटो : ANI
धोनी के प्रति कैसे बदला योगराज का रुख?
धोनी को लेकर योगराज का रुख हाल के महीनों में कुछ बदला है। उन्होंने अब कहा है कि वह धोनी की सराहना करते हैं और चाहते हैं कि वह लंबे समय तक खेलते रहें। यह बदलाव तब आया जब पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने स्पष्ट किया कि युवराज को टीम से बाहर करने का फैसला चयनकर्ताओं का था, न कि धोनी का। बता दें कि, युवराज ने पहले बताया था कि 2017 में वापसी के दौरान धोनी ने ही उन्हें टीम में उनकी भूमिका को लेकर स्पष्ट जानकारी दी थी। इससे युवराज को अपने करियर को समझने में मदद मिली और अंततः उन्होंने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।