{"_id":"69bade959e9adf891a0f6a55","slug":"ipl-2026-ms-dhoni-changing-his-jersey-number-from-7-to-8-shares-post-on-social-media-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल से पहले धोनी दे सकते हैं प्रशंसकों को सरप्राइज, क्या माही बदलेंगे अपनी लकी जर्सी का नंबर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल से पहले धोनी दे सकते हैं प्रशंसकों को सरप्राइज, क्या माही बदलेंगे अपनी लकी जर्सी का नंबर?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार
सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में जर्सी नंबर 7 छोड़कर 8 अपनाने का संकेत दिया, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह असली बदलाव है या किसी विज्ञापन/सरप्राइज का हिस्सा।
धोनी बदलेंगे जर्सी नंबर?
- फोटो : ANI-MS DHONI (FB-Videograb)
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता और अटकलों का माहौल बना दिया है। बता दें कि, आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। धोनी इस सीजन में भी खेलते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: एबी डिविलियर्स ने पढ़े विराट कोहली की तारीफ में कसीदे: कहा- वह टीम में नई ऊर्जा भरते हैं, बताया RCB की धड़कन
Trending Videos
ये भी पढ़ें: एबी डिविलियर्स ने पढ़े विराट कोहली की तारीफ में कसीदे: कहा- वह टीम में नई ऊर्जा भरते हैं, बताया RCB की धड़कन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कहा धोनी ने?
मंगलवार को धोनी ने फेसबुक पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कुछ नंबर आपके साथ हमेशा रहते हैं। 7 हमेशा मेरे साथ रहा है। लेकिन आज मैं 8 पर स्विच कर रहा हूं। जल्द ही आपको पता चलेगा क्यों।' इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

धोनी-पंत
- फोटो : ANI
नंबर 7 का खास रिश्ता
धोनी का जर्सी नंबर 7 उनके करियर का प्रतीक बन चुका है। 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू से लेकर 2019 तक टीम इंडिया के कप्तान रहते हुए कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आईपीएल में सीएसके के साथ लंबा सफर तय किया है। नंबर 7 को धोनी की पहचान माना जाता है।

क्या है नंबर 8 का रहस्य?
- धोनी के इस पोस्ट के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
- कुछ फैंस का मानना है कि वह सच में जर्सी नंबर बदल सकते हैं।
- वहीं कई लोग इसे किसी ब्रांड या विज्ञापन से जोड़कर देख रहे हैं।
- कुछ इसे आईपीएल 2026 से पहले का बड़ा सरप्राइज मान रहे हैं।
- फिलहाल, धोनी या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आईपीएल 2026
- फोटो : IANS
डिविलियर्स ने दी धोनी को सलाह
आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत से पहले पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने धोनी को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आईपीएल के आगामी सीजन में धोनी का छठे नंबर से नीचे नहीं उतरना चाहिए क्योंकि आठवें और नौवें स्थान पर उतरना उनकी मौजूदगी के साथ न्याय नहीं होता।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब में शामिल होने को तैयार संजू सैमसन, विराट कोहली भी इतिहास रचने के करीब