'इसे खाना-पीना खिलाओ!': अपनी तस्वीर देख ऐसा क्यों बोले अर्शदीप सिंह? फैन के साथ उनका मजेदार वीडियो हुआ वायरल
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में अर्शदीप सिंह का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने फैन के पोर्ट्रेट पर हंसी-मजाक किया। मैदान के बाहर उनके इस अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन भी भारत की जीत में अहम रहा।
विस्तार
अर्शदीप ने पोर्ट्रेट को देखते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'इसे खाना-पीना खिलाओ, थोड़ा बड़ा करो, काफी कमजोर लग रहा है ये।' उनका यह हल्का-फुल्का कमेंट वहां मौजूद लोगों के बीच हंसी का कारण बना और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। अर्शदीप भी मुस्कुराते हुए दिखे।
Look at Arshdeep Singh’s funny reply to a Nepali artist.
— Sonu (@Cricket_live247) March 16, 2026
He asked for an autograph on a poster he had made himself for Arshdeep. While signing the poster, Arshdeep Singh jokingly said,
“Isko khana-wana khilao, thoda bada karo, kaafi kamzor lag raha hai yeh,” and walked away… pic.twitter.com/ky76Jhasru
मजेदार अंदाज के अलावा अर्शदीप अपने शानदार प्रदर्शन के लिए भी चर्चा में रहे। वह भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम का अहम हिस्सा थे। टूर्नामेंट में उन्होंने आठ मैचों में नौ विकेट लिए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अर्शदीप 2024 में भी भारतीय टीम की जीत का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनके नाम 127 विकेट हैं। उनके पीछे 121 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह हैं।
टीम की सफलता पर बात करते हुए अर्शदीप ने बताया कि उनका फोकस हमेशा प्रोसेस और आत्मविश्वास पर रहा। उन्होंने कहा, 'जब हमने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता, तब हार्दिक भैया और टीम के खिलाड़ियों ने कहा था कि अगले 10 साल में कम से कम पांच ट्रॉफी जीतनी है। हमने उसी लक्ष्य पर काम किया और अपने खेल पर भरोसा रखा।'