सब्सक्राइब करें

एबी डिविलियर्स ने पढ़े विराट कोहली की तारीफ में कसीदे: कहा- वह टीम में नई ऊर्जा भरते हैं, बताया RCB की धड़कन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Mar 2026 10:13 PM IST
सार

एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को आरसीबी की धड़कन बताते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और नेतृत्व टीम को लगातार प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सीजन में पूरी टीम के सामूहिक प्रदर्शन से आरसीबी मजबूत बनी है और आगामी आईपीएल सीजन में फिर खिताब जीतने की स्थिति में है।

विज्ञापन
Former RCB Cricketer AB de Villiers praises Virat Kohli before IPL 2026
एबी डिविलियर्स-विराट कोहली - फोटो : ANI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18 सीजन आरसीबी की ओर से ही खेले हैं। डिविलियर्स ने इस बात पर जोर दिया है कि कोहली न सिर्फ अपने प्रदर्शन की वजह से, बल्कि टीम में अपनी मौजूदगी और जिस ऊर्जा के साथ वह टीम को लीड करते हैं, उसकी वजह से भी टीम के लिए सबसे अहम हैं। 


ये भी पढ़ें: IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब में शामिल होने को तैयार संजू सैमसन, विराट कोहली भी इतिहास रचने के करीब
Trending Videos
Former RCB Cricketer AB de Villiers praises Virat Kohli before IPL 2026
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता - फोटो : ANI
आरसीबी की नजर खिताब बचाने पर
डिविलियर्स का मानना है कि कोहली की मौजूदगी टीम को, खासकर युवा खिलाड़ियों को, लगातार प्रेरित करती रहती है, जिससे आरसीबी में उनकी विरासत और भी मजबूत होती है। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इस नए सीजन का पहला मैच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। पिछले साल के शानदार प्रदर्शन के बाद, कोहली और फ्रेंचाइजी से इस बार भी काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि वे अपने खिताब को बचाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Former RCB Cricketer AB de Villiers praises Virat Kohli before IPL 2026
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए - फोटो : ANI
कोहली की तारीफ में क्या-क्या बोले डिविलियर्स?
डिविलियर्स ने 'जियोस्टार' से बातचीत में कहा, 'विराट यकीनन अब भी इस फ्रेंचाइजी की धड़कन हैं। न सिर्फ अपने प्रदर्शन और पिछले कुछ वर्षों में बल्ले से दिखाई गई जबरदस्त निरंतरता की वजह से, बल्कि अपनी मौजूदगी और टीम में लाई गई ऊर्जा की वजह से भी। जिस तरह से वह मैदान के अंदर और बाहर खुद को पेश करते हैं, और हमेशा टीम के लिए लड़ते हैं, वह बात उन्हें सबसे अलग बनाती है। वह टीम में एक नई ऊर्जा भर देते हैं और युवा खिलाड़ियों को यह विश्वास दिलाते हैं कि वे भी आखिरकार ट्रॉफी जीत सकते हैं, ठीक वैसे ही, जैसे आरसीबी ने पिछले साल जीती थी।'
Former RCB Cricketer AB de Villiers praises Virat Kohli before IPL 2026
एबी डिविलियर्स-विराट कोहली - फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'पिछले सीजन की जो बात मुझे सबसे अच्छी लगी, वह यह थी कि हां, कोहली टीम के मुख्य रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक थे, जैसा कि अक्सर ओपनर्स होते हैं, लेकिन इस बार दूसरे खिलाड़ियों ने भी आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। पहले अक्सर ऐसा होता था कि आरसीबी सिर्फ दो, तीन या चार खिलाड़ियों के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर ही निर्भर रहती थी, लेकिन इस बार, मुझे लगा कि पूरी टीम ने मिलकर योगदान दिया।'
विज्ञापन
Former RCB Cricketer AB de Villiers praises Virat Kohli before IPL 2026
आरसीबी की जीत का जश्न - फोटो : ANI
डिविलियर्स ने इन खिलाड़ियों को भी सराहा
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम करते हुए ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया था। डिविलियर्स ने कहा, 'फाइनल इसका बेहतरीन उदाहरण है। उस मैच में विराट ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए थे। लेकिन असल में पाटीदार, लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा और रोमारियो शेपर्ड जैसे खिलाड़ियों ने ही तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम को 190 से ज्यादा का स्कोर बनाने में मदद की, जिसकी बदौलत टीम आखिरकार मैच जीत पाई। गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने भी अहम योगदान दिया।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed