{"_id":"69df872ef512cf346c022adf","slug":"ipl-2026-mumbai-indians-rohit-sharma-set-to-miss-punjab-kings-match-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma Injury Update: पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई को लग सकता है झटका, रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma Injury Update: पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई को लग सकता है झटका, रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल
Wed, 15 Apr 2026 06:10 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:10 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लग सकता है। इस मैच में रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल माना जा रहा है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरुवार को खेले जाने वाले मैच से पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लग सकता है। रोहित शर्मा का आगामी मुकाबले में खेलना संदिग्ध है। बता दें कि, पिछले मैच में हिटमैन हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते नजर आए थे, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर डगआउट लौट गए थे।
विज्ञापन
पंजाब के खिलाफ खेलना मुश्किल
क्रिकबज के अनुसार, मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेल पाएंगे। दरअसल, आरसीबी के खिलाफ मैच की दूसरी पारी के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, और रन-चेज के छठे ओवर में ही उन्हें चोट के कारण अपनी पारी बीच में ही छोड़नी पड़ी थी।

आईपीएल 2026 में रोहित का प्रदर्शन
रोहित ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले चार मुकाबलों में 137 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। रोहित आरसीबी के खिलाफ भी अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। रोहित ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए छह हजार रन पूरे किए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले विराट कोहली के बाद महज दूसरे खिलाड़ी बने। रोहित पिछले 15 वर्षों से मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं और अपनी कप्तानी में टीम को पांच आईपीएल ट्रॉफी भी दिला चुके हैं।