सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Pat Cummins will play against Rajasthan Royals for Sunrisers Hyderabad

IPL 2026: हैदराबाद के लिए आई राहत भरी खबर, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे पैट कमिंस; CA ने फिट घोषित किया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज और नियमित कप्तान पैट कमिंस मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिट घोषित कर दिया है और शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वह खेलते नजर आएंगे।

IPL 2026: Pat Cummins will play against Rajasthan Royals for Sunrisers Hyderabad
पैट कमिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से भिड़ना है। इस मुकाबले से पहले हैदराबाद के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे।  
Trending Videos


कमिंस ने खुद दी जानकारी
पैट कमिंस का यह आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट पास कर लिया, और अब उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। कमिंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट में लिखा, 'बहुत समय से इंतजार था, कल (शनिवार) वापसी करने के लिए बेताब हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pat Cummins (@patcummins30)




स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे कमिंस
कमिंस आईपीएल 2026 के आगाज से पहले भारत आए थे, लेकिन उन्होंने इंजरी की वजह से मैच में हिस्सा नहीं लिया था। 32 वर्षीय कमिंस दो अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर एसआरएच की रोमांचक जीत के ठीक बाद अपनी पीठ के स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर हुई एशेज सीरीज के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है। वह हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भी नहीं खेले थे, जहां ऑस्ट्रेलिया पहली बार ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था।

ईशान किशन ने संभाली कप्तानी
कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाजी अटैक में लगातार बदलाव किया है। शुरुआती मुकाबलों में हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को आजमाने के बाद एसआरएच ने प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी। हिंगे और साकिब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए अपने डेब्यू मुकाबले में चार-चार विकेट चटकाए थे। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में एसआरएच की कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन संभाल रहे हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक खेले 7 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एसआरएच ने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 47 रनों से जीत दर्ज की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed