CSK Inning
190/2 (18.4 ov)
Shivam Dube 7(5)*
Sanju Samson 106 (53)
Delhi Capitals elected to bowl
{"_id":"69da53914e16518d0a0523ba","slug":"ipl-2026-pbks-vs-srh-result-punjab-kings-vs-sunrisers-hyderabad-key-highlights-analysis-points-table-update-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज, IPL में 10वीं बार हासिल किया 200+ का लक्ष्य; श्रेयस चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज, IPL में 10वीं बार हासिल किया 200+ का लक्ष्य; श्रेयस चमके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने दमदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाए।
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पंजाब की टीम इस तरह टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है।
Trending Videos
हैदराबाद के खिलाफ सबसे सफल रन रेज
पंजाब ने इस तरह आईपीएल में अपने इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया है। इससे पहले टीम ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 262 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं, इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2014 में टीम ने 206 रनों का लक्ष्य हासिल किया था जो उसका इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज था। पंजाब ने आईपीएल में 10वीं बार 200+ रनों का लक्ष्य चेज किया है जो किसी भी टीम की तुलना में सर्वाधिक है। इस मामले में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है जिसने छह बार आईपीएल में 200+ का लक्ष्य हासिल किया है।

प्रियांश-प्रभसिमरन की दमदार बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब को दमदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में सनराइजर्स को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। प्रियांश ने इस दौरान 16 गेंदों पर अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि, शिवांग कुमार ने प्रियांश आर्या को आउट कर पंजाब किंग्स को पहला झटका दिया। प्रियांश शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 20 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हो गए। प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे। प्रभसिमरन ने 24 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर कैच थमा बैठे। प्रभसिमरन 25 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। शिवांग ने फिर कूपर कोनोली को अपना शिकार बनाया जो 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।

चेज करते हुए बेहतर है श्रेयस का रिकॉर्ड
तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान श्रेयस ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे नेहाल वढेरा के साथ पारी को संभाला। वढेरा और श्रेयस के बीच चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई जिसे हर्ष दुबे ने तोड़ा। वढेरा 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन श्रेयस डटे रहे और उन्होंने गियर बदलते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया। श्रेयस ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। चेज करते हुए 2024 से श्रेयस का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने 13 पारियों में 138.75 के औसत और 171.82 के स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाए हैं जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने तीन विकेट झटके, जबकि हर्ष दुबे को एक सफलता मिली।

शुरुआती छह ओवर में सनराइजर्स का दिखा दम
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक और हेड ने सनराइजर्स को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से पंजाब के गेंदबाजों पर प्रहार शुरू कर दिए। इस दौरान हेड से ज्यादा अभिषेक आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आए। अभिषेक ने 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद हेड ने भी हाथ खोले और जैवियर बार्टलेट को निशाने पर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 105 रन बनाए। यह आईपीएल में पावरप्ले का तीसरा सर्वोच्च है।

पावरप्ले समाप्त होने के बाद श्रेयस अय्यर ने शशांक सिंह को गेंद सौंपी। शशांक ने एक ही ओवर में अभिषेक और हेड दोनों को आउट कर सनराइजर्स की रन गति पर लगाम लगाई। शशांक ने पहले हेड को आउट किया जो 23 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। हेड और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अभिषेक भी शशांक की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अभिषेक 28 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब ने की जोरदार वापसी
हेड और अभिषेक के आउट होने के बाद सनराइजर्स की रन गति धीमी पड़ गई। पंजाब के गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की। एक समय लग रहा था कि सनराइजर्स की टीम 300 के करीब का स्कोर खड़ा कर लेगी, लेकिन सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद उसकी बल्लेबाजी धीमी पड़ गई। हेनरिच क्लासेन ने कुछ हद तक टीम को संभाले रखा, लेकिन वह आक्रामक होकर बल्लेबाजी नहीं कर सके। सनराइजर्स के लिए हेनरिच क्लासेन ने 39 रन और ईशान किशन ने 27 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 18 और सलील अरोड़ा ने नौ रनों का योगदान दिया। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को दो-दो विकेट मिले, जबकि जैवियर बार्टलेट ने एक विकेट लिया।