सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Prithvi Shaw speaks on Return in Delhi Capitals

IPL 2026: 'कुछ कहानियां खत्म नहीं होती हैं', दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी पर भावुक हुए पृथ्वी शॉ; क्या बोले?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Mar 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में एक बार फिर पृथ्वी शॉ की वापसी हो गई है। घर वापसी पर शॉ ने भावुक संदेश साझा किया है। आइये जानते हैं...

IPL 2026: Prithvi Shaw speaks on Return in Delhi Capitals
पृथ्वी शॉ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ ने फैंस के लिए एक भावुक मैसेज लिखा है। शॉ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन के लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में शामिल होने जा रहे हैं। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को ऑक्शन में दिल्ली ने 75 लाख रुपये में खरीदा है। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। 
Trending Videos

पिछले सत्र में शॉ रहे थे अनसोल्ड
पृथ्वी शॉ का दिल्ली के साथ लंबा जुड़ाव सात सीजन के बाद खत्म हो गया था। आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले दिल्ली ने 26 वर्षीय बल्लेबाज को रिलीज कर दिया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के ऑक्शन में शॉ को खरीदने के लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। यही वजह रही थी कि पिछले सीजन पृथ्वी शॉ इस लीग में खेलते हुए नजर नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ने 75 लाख रुपये में खरीदा
आईपीएल 2026 ऑक्शन की शुरुआत में भी टीमें पृथ्वी शॉ पर दांव लगाने से बचती नजर आई थीं। हालांकि, शॉ की किस्मत ने एक्सीलरेटेड फेज (तेज गति से होने वाला ऑक्शन) में साथ दिया था। इस आखिरी राउंड में चुने गए 11 खिलाड़ियों में से एक शॉ भी थे और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया।

घर वापसी पर क्या बोले शॉ?
दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शॉ की वापसी का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, 'हमारा लड़का घर लौट आया है।' दिल्ली द्वारा जारी एक वीडियो में शॉ ने कहा, 'कोटला जैसी जगह को आप कभी नहीं भूलते। न वहां के शोर को, न वहां की खामोशी को, और न ही इस बात को कि इस जगह ने आपको क्या बनाया। कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। वे वापस आती हैं। दिल्ली, तुम्हारा लड़का घर लौट आया है।'
 

पृथ्वी शॉ का करियर
2018 में भारत के अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद हुए ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने शॉ को 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस विश्व कप में शॉ ने कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई की थी। शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ सात सीजन बिताए, जिसमें उन्होंने कुल 79 मुकाबलों में 1892 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 23.95 और स्ट्राइक रेट 147 का रहा। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए शॉ ने 14 अर्धशतक लगाए हैं।
 

खिताबी सूबे को खत्म करना चाहेगी दिल्ली
पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने 14 में से 7 मैच जीते थे और पांचवें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। दिल्ली की टीम अब तक एक बार फिर आईपीएल के खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी है। ऐसे में इस सीजन टीम खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी। दिल्ली आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed