सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RCB vs CSK Result: Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Points

चिन्नास्वामी में CSK के खिलाफ RCB ने लगातार तीसरी बार 200+ स्कोर का बचाव किया, पडिक्कल-डेविड और भुवनेश्वर चमके

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 05 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार

आरसीबी ने 43 रनों से सीएसके को हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर आरसीबी ने तीन विकेट खोकर 250 रन बनाए। जवाब में सीएसके 19.4 ओवर में सिर्फ 207 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

IPL 2026 RCB vs CSK Result: Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Points
आरसीबी बनाम सीएसके - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हरा दिया। रविवार को आईपीएल 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 250 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 207 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। 
Trending Videos

IPL 2026 RCB vs CSK Result: Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Points
आरसीबी बनाम सीएसके - फोटो : IANS
चिन्नास्वामी में आरसीबी का कारनामा
चिन्नास्वामी में चेन्नई के खिलाफ आरसीबी ने लगातार तीसरी बार 200+ के स्कोर का बचाव किया। इससे पहले आरसीबी ने 2024 और 2025 में क्रमश: 27 और दो रनों से मुकाबले जीते थे। अब टीम ने 43 रनों से शानदार जीत दर्ज कर रिकॉर्ड में सुधार कर लिया है। यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, सीएसके की इस सीजन में यह लगातार तीसरी हार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 RCB vs CSK Result: Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Points
सरफराज-प्रशांत-ओवरटन - फोटो : IANS
सरफराज, प्रशांत और ओवरटन की कोशिशों पर फिरा पानी
आरसीबी से मिले 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन पांच गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष म्हात्रे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज एक रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक शर्मा ने लगातार तीसरे मुकाबले में अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह तीन गेंदों में सिर्फ छह रन ही बना सके। शिवम दुबे अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 13 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद अभिनंदन सिंह का शिकार बने।

सरफराज खान ने एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सरफराज ने आठ चौके और दो छक्के लगाए। प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए और उन्होंने जेमी ओवरटन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। ओवरटन ने 37 रनों का योगदान दिया। नूर अहमद आठ रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। मैट हेनरी को अभिनंदन सिंह ने दो रनों के स्कोर पर आउट किया। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। वहीं, जैकब डफी और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए।

IPL 2026 RCB vs CSK Result: Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Points
टिम डेविड - फोटो : PTI
आरसीबी ने बनाया इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई। कोहली 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। सॉल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 46 रन बनाए। 

इसके बाद मोर्चा देवदत्त पडिक्कल ने संभाला। उन्होंने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाया। पडिक्कल ने महज 29 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। पडिक्कल ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए महज 21 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी निभाई।

इसके बाद टिम डेविड और रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 99 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। रजत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों का सामना करते हुए 48 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में रजत ने एक चौका और छह छक्के लगाए। वहीं, डेविड ने सिर्फ 25 गेंदें खेलते हुए तीन चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। टिम डेविड और रजत की धमाकेदार पारियों के दम पर आरसीबी इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट चटकाया।

IPL 2026 RCB vs CSK Result: Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Points
टिम डेविड - फोटो : IANS
आरसीबी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
इस मैच में आरसीबी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। यह आरसीबी का आईपीएल में  तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 263 रन बनाए थे। उसके बाद टीम ने हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 262 रन बनाए। वहीं, चेन्नई के खिलाफ यह आरसीबी का पांचवां 200+ का स्कोर है। 

इस मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाजों ने छक्कों की बारिश की। फिल सॉल्ट ने दो, विराट कोहली ने एक, देवदत्त पडिक्कल ने दो, रजत पाटीदार ने छह और टिम डेविड ने आठ छक्के लगाए। कुल मिलाकर इस पारी में कुल 19 छक्के लगे, जो सीएसके के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। वहीं, आरसीबी ने छक्कों को मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया। दोनों के नाम क्रमश: 2018 और 2020 में 17-17 छक्के दर्ज हैं। अब आरसीबी के नाम सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

IPL 2026 RCB vs CSK Result: Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Points
रजत पाटीदार-टिम डेविड - फोटो : IANS
अंतिम पांच ओवरों में 97 रन
आरसीबी ने इस मुकाबले में सीएसके के खिलाफ पारी के आखिरी पांच ओवरों में 97 रन बनाए। यह आईपीएल मैच के अंतिम पांच ओवरों में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आरसीबी ने 15 ओवरों में तीन विकेट खोकर 153 रन बना लिए थे। इसके बाद पाटीदार (नाबाद 48)  ने टिम डेविड (नाबाद 70) के साथ अंतिम पांच ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 97 रन जुटाए।

97 रन किसी भी आईपीएल पारी के 16-20 ओवरों में किसी टीम की ओर से बनाया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे। इस मामले में आरसीबी ही शीर्ष पर है, जिसने साल 2016 में इसी मैदान पर गुजरात लायंस के खिलाफ 16-20 ओवरों के बीच दो विकेट खोकर 112 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed