{"_id":"69f331346a4f4bc0300f220d","slug":"ipl-2026-teams-lose-despite-batters-tons-match-record-and-stats-news-in-hindi-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: मौजूदा सीजन में शतक जीत की गारंटी नहीं, पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारी के बाद भी टीम को नहीं मिली जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: मौजूदा सीजन में शतक जीत की गारंटी नहीं, पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारी के बाद भी टीम को नहीं मिली जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में अब तक नौ शतक लगे हैं। सबसे ज्यादा शतक संजू सैमसन ने लगाए हैं। इस सीजन एक दिलचस्प बात देखने को मिली है। शतक लगाने के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं कब-कब ऐसा हुआ जब किसी मैच में शतक लगा, लेकिन टीम जीत नहीं दर्ज कर सकी...
आईपीएल 2026
- फोटो : IPL
विज्ञापन
विस्तार
टी20 में शतक लगाना बड़ी उपलब्धि माना जाता है। किसी बल्लेबाज ने अगर टी20 मुकाबले में शतक लगा दिया, तो उसकी टीम की जीत सुनिश्चित मानी जाती है, लेकिन आईपीएल 2026 में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस सीजन में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टीमें जीती हैं, लेकिन ऐसे बल्लेबाजों की संख्या ज्यादा है जिनके शतक उनकी टीम को जीत नहीं दिला सके।
Trending Videos
अब तक लगे हैं नौ शतक
आईपीएल 2026 में 29 अप्रैल तक 41 मैच खेले गए। इन 41 मैचों में नौ शतकीय पारियां आई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दो, सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक, मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाजों तिलक वर्मा, क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन ने एक-एक, दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने एक, गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने एक और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने एक शतक लगाया है। कुल नौ शतकों में सिर्फ चार बार ही ऐसा हुआ है जब टीमें जीती हैं। पांच बार शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की टीम हारी है।

सैमसन ने लगाए हैं दो शतक
सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने सीजन में दो शतक (दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस) के खिलाफ लगाए हैं। दोनों मैचों में सीएसके को जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था। मुंबई को इस मैच में जीत मिली थी। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया था और इस मैच में उनकी टीम को जीत मिली थी।

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पंजाब किंग्स और रेयान रिकेल्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन दोनों ही मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने अपने करियर की श्रेष्ठ पारी (152 रन) खेली थी, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई यह पारी दिल्ली के काम नहीं आई और टीम को रिकॉर्ड हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाया, लेकिन उनकी टीम हारी। क्रिकेट की दुनिया में नई सनसनी बन चुके राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।