{"_id":"69b6a256e8eef72ebe0389ad","slug":"ipl-2026-virat-kohli-picks-chris-gayle-over-rohit-sharma-as-best-t20-opener-know-details-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: रोहित शर्मा नहीं विराट कोहली ने इस बल्लेबाज को बताया सर्वश्रेष्ठ टी20 ओपनर, RCB ने साझा किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: रोहित शर्मा नहीं विराट कोहली ने इस बल्लेबाज को बताया सर्वश्रेष्ठ टी20 ओपनर, RCB ने साझा किया वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
विराट कोहली के अनुसार टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल का रिकॉर्ड और प्रभाव उन्हें रोहित शर्मा से बेहतर ओपनर बनाता है।
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ओपनर को लेकर दिलचस्प राय दी है। उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की बजाय वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को टी20 का सबसे बेहतरीन ओपनर बताया।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल का कार्यक्रम जारी, पहले चरण के 20 मुकाबलों में चार डबल-हेडर; RCB और SRH के बीच ओपनिंग मैच
Trending Videos
ये भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल का कार्यक्रम जारी, पहले चरण के 20 मुकाबलों में चार डबल-हेडर; RCB और SRH के बीच ओपनिंग मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली ने गेल को दी रोहित पर तरजीह
दरअसल, आरसीबी द्वारा जारी एक वीडियो में कोहली 'दिस और दैट' गेम खेलते नजर आए, जिसमें उन्हें दो खिलाड़ियों में से एक को चुनना था। सबसे पहले कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट को सुनील नरेन से बेहतर ओपनर चुना। इसके बाद गिलक्रिस्ट और ट्रैविस हेड के बीच तुलना हुई, जिसमें कोहली ने टी20 फॉर्मेट के लिहाज से हेड को चुना। आखिर में मुकाबला रोहित शर्मा और क्रिस गेल के बीच था। थोड़ी देर सोचने के बाद कोहली ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को सर्वश्रेष्ठ टी20 ओपनर बताया।

Best T20 opener according to Virat Kohli? 👀
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 15, 2026
Watch This or That ft. Virat, on Emmvee presents RCB Shorts. 📹#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/JlEGDcwcYm
रोहित और गेल का टी20 करियर
क्रिस गेल टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सभी टी20 फॉर्मेट मिलाकर 455 पारियों में 14,562 रन बनाए हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। गेल ने 142 मैचों में 4965 रन बनाए और टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी उनके नाम है। उन्होंने 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे। वहीं, रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने 272 मैचों में 7046 रन बनाए हैं।