सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Will Jacks joins the Mumbai Indians squad ahead of team next match against Chennai Super Kings

IPL 2026: जीत की पटरी पर लौटी मुंबई इंडियंस के लिए आई राहत की खबर, अगले मैच से पहले विल जैक्स टीम से जुड़े

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 21 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटी मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में अपने अगले मैच से पहले राहत की खबर मिली है। टीम के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स मुंबई टीम से जुड़ गए हैं।

IPL 2026: Will Jacks joins the Mumbai Indians squad ahead of team next match against Chennai Super Kings
विल जैक्स - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 के बीच अच्छी खबर आई है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स टीम से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों से जीत दर्ज की थी। विल जैक्स को मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ियों संग मैदान पर अभ्यास करते हुए देखा गया। जैक्स का टीम से जुड़ना मुंबई के लिए राहत भरी खबर है। जैक्स का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा था। उन्होंने आठ मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 176 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे। वहीं, गेंद से भी उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था।
Trending Videos

सीएसके के खिलाफ जैक्स को मिलेगा मौका? 
जैक्स ने आठ मुकाबलों में कुल नौ विकेट चटकाए थे। मुंबई इंग्लैंड के इस खिलाड़ी से आईपीएल 2026 के बचे हुए मुकाबलों में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। जैक्स 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में अब तक छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को दो में जीत और चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सीजन में लगातार चार हार के बाद मुंबई ने टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के खिलाफ दर्ज की थी दमदार जीत 
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 199 रन लगाए। टीम की तरफ से तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 101 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया। हालांकि, मुंबई के बल्लेबाजों के साथ-साथ इस मुकाबले में टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी उम्दा रहा। अश्वनी कुमार ने बेहतरीन स्पेल डालते हुए चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, अल्लाह गजनफर ने 17 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम महज 100 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास की रनों के लिहाज से यह चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि यह गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी हार भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed