{"_id":"69bfc52aaa7e5f7ffc0eaced","slug":"ipl-2026-will-sanju-samson-take-over-wicketkeeping-duties-for-csk-instead-of-dhoni-ashwin-s-post-hints-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: सीएसके के लिए धोनी नहीं, सैमसन संभालेंगे विकेटकीपिंग का जिम्मा? अश्विन की पोस्ट से मिले संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: सीएसके के लिए धोनी नहीं, सैमसन संभालेंगे विकेटकीपिंग का जिम्मा? अश्विन की पोस्ट से मिले संकेत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 से पहले इस बात की चर्चा तेज है कि सीएसके के लिए क्या संजू सैमसन विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभाएंगे। अब तक यह भूमिका धोनी निभाते आए हैं। इसे लेकर रविचंद्रन अश्विन ने एक पोस्ट किया है।
धोनी और सैमसन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलेंगे। संजू जब से सीएसके का हिस्सा बने हैं, तब से एक सवाल को लेकर आम क्रिकेट फैंस और क्रिकेट के विशेषज्ञों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। सवाल यह है कि सीएसके के लिए विकेटकीपिंग संजू सैमसन करेंगे या फिर एमएस धोनी। सीएसके के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की एक सोशल मीडिया पोस्ट से कहीं न कहीं इस सवाल का जवाब मिल सकता है।
ग्राउंड फील्डिंग का अभ्यास करते दिखे सैमसन
अश्विन की सोशल मीडिया पोस्ट में संजू सैमसन को ग्राउंड फील्डिंग का अभ्यास करते हुए दिखाया गया है। वह फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर के साथ अभ्यास कर रहे हैं। संजू ऊंचे कैच का अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं। अश्विन ने इस पोस्ट के साथ फैंस से सवाल किया कि क्या सैमसन आने वाले सीजन में सिर्फ आउटफील्डर के तौर पर खेलेंगे? उन्होंने कैप्शन में लिखा, संकेत हैं या चीजें धीरे-धीरे आसान हो रही हैं।
माना जा रहा था कि आईपीएल 2026 में सीएसके में एंट्री के बाद संजू सैमसन विकेटकीपिंग की भूमिका में दिखेंगे और धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं, लेकिन संजू का अभ्यास देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि धोनी इस सीजन भी विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालेंगे। विकेटकीपर के अलावा सैमसन एक अच्छे फील्डर भी हैं। अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी उन्हें फील्डर के तौर पर देख चुके हैं। टी20 विश्व कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन के सीएसके में जुड़ने से टीम की शीर्ष-क्रम बल्लेबाजी पहले से मजबूत और खतरनाक हुई है।
Trending Videos