{"_id":"664c885e0912da044c0da082","slug":"ipl-teams-and-their-players-in-india-t20-world-cup-2024-squad-none-of-kkr-srh-players-find-places-2024-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: आईपीएल की शीर्ष-दो फ्रेंचाइजी से भारतीय टीम में कोई खिलाड़ी नहीं, सबसे फिसड्डी टीम का चयन में दबदबा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: आईपीएल की शीर्ष-दो फ्रेंचाइजी से भारतीय टीम में कोई खिलाड़ी नहीं, सबसे फिसड्डी टीम का चयन में दबदबा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 21 May 2024 05:13 PM IST
सार
केकेआर और हैदराबाद ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इन दोनों ही टीमों का कोई खिलाड़ी अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं बना सका।
विज्ञापन
1 of 4
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2024 सीजन अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और मंगलवार से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। पहले क्वालिफायर में तालिका में शीर्ष की दो टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। केकेआर और हैदराबाद ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इन दोनों ही टीमों का कोई खिलाड़ी अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं बना सका।
2 of 4
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
रिंकू सिंह रिजर्व में शामिल
आईपीएल के पिछले सीजन में गुजरात टाइंटस के खिलाफ मैच के दौरान यश दयाल की पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर तहलका मचाने वाले रिंकू सिंह टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के बड़े दावेदार थे, लेकिन रिंकू 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना सके और उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया। टीम इंडिया के चयन में आईपीएल 2024 ने भी अहम भूमिका निभाई है। चयनकर्ताओं ने कुछ स्लॉट्स पर फैसला आईपीएल में उस खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखते हुए लिया है। इसका सबसे बड़ा नुकसान रिंकू सिंह को हुआ, जो इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए। रिंकू सिंह आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं, लेकिन इस सीजन वो ऊपरी क्रम में उतरे और बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
3 of 4
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस के चार खिलाड़ियों को मिला मौका
आईपीएल 2024 की सबसे फिसड्डी टीम पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस रही जिसने 14 में से 10 मुकाबले गंवाए और तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही। मुंबई की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं, जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को उतरना है। मुंबई से रोहित, हार्दिक के अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। इतना ही नहीं इन चारों खिलाड़ियों का प्लेइंग-11 में चुना जाना भी तय है। हार्दिक का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा था, लेकिन रोहित, सूर्यकुमार और बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि रोहित की फॉर्म भी चिंता का विषय रही, लेकिन उन्होंने आखिरी मैच में अर्धशतक जड़ वापसी के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : IPL/BCCI
चार टीमों के खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
आईपीएल की चार टीमें ऐसी रही जिसके किसी खिलाड़ी को टी20 विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला। केकेआर, हैदराबाद के अलावा गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स का भी कोई खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना सका। गुजरात के लिए खेलने वाले शुभमन गिल भी रिंकू की तरह रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल विकेटकीपर की दौड़ में थे, लेकिन राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन उनसे दौड़ में आगे निकलने में सफल रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।