{"_id":"664c5849564acc09900528ce","slug":"valley-of-peace-largest-world-cemetery-in-holy-city-of-najaf-wadi-al-salam-2024-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valley of Peace: दुनिया की सबसे शांत जगह, जहां दफन हैं सुल्तानों से लेकर भिखारियों तक के शरीर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Valley of Peace: दुनिया की सबसे शांत जगह, जहां दफन हैं सुल्तानों से लेकर भिखारियों तक के शरीर
Valley of Peace: शहरों में अक्सर काफी शोरगुल देखने को मिलता है। लेकिन दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां बेहद शांति होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही बेहद शांत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खास जगह को Valley of Peace के नाम से जाना जाता है, जहां राजा-महाराजा से लेकर भिखारी तक के शव दफन हैं। यह शांति की घाटी इराक के नजफ शहर में बसा एक कब्रिस्तान है। यह दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तानों में से एक है, जिसे वादी अल-सलाम के नाम से भी जाना जाता है। इस शांति की घाटी में करीब 60 लाख से भी अधिक मुसलमानों के शव दफन हैं, जिनमें सुल्तानों से लेकर साइंटिस्ट, नेता, भिखारी तक शामिल हैं। इतना ही नहीं यहां ईश्वर के पैगंबर सालेह और हूद की कब्रें भी हैं। इस जगह पर राजकुमार अली इब्न अबी तालिब के अवशेष भी हैं। यह कब्रिस्तान करीब 1,485.5 एकड़ में फैला हुआ है।
2 of 5
दुनिया की सबसे शांत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
वादी अल-सलाम कब्रिस्तान इस शहर की जान है, जिसे देखकर कब्रिस्तान का नहीं बल्कि एक शहर का अनुभव होता है। दरअसल यहां पर कब्रें तंग इमारतों की तरह दिखाई देती हैं। दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों से मुसलमान इस जगह पर घूमने आते हैं। वादी अल-सलाम दुनिया का एकमात्र कब्रिस्तान है, जहां 1400 वर्ष से भी पहले से दफनाने की प्रक्रिया चल रही है, जो आज भी निरंतर जारी है।
3 of 5
दुनिया की सबसे शांत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
इस कब्रिस्तान में अल-सस्सानी युग के नेताओं और अल-हिरा के राजाओं और को भी दफनाया गया था। इतना ही नहीं यहां पर हमदानिया राज्य के राजकुमारों, अल-बुवेहिया, फातिमिया, सफावेइया, काजर को भी दफनाया गया था। हर परिवार के लिए यहां विशेष भूमिगत कमरे में बने हुए हैं, जहां जाने का रास्ता सीढ़ियों से होकर गुजरता है। इस कब्रिस्तान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान की मान्यता दी है। यूनेस्को द्वारा इस कब्रिस्तान को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया की सबसे शांत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
इराक युद्ध के दौरान यहां हर दिन करीब 200-250 लाशें दफनाई जाती थीं, जबकि 2010 में यह संख्या 100 से भी कम हो गई थी। हर साल दुनिया भर से करीब 50 हजार नए शवों को इस कब्रिस्तान में जगह दी जाती है। साल 2014 में एक वक्त ऐसा आया, जब यहां जगह की कमी होने के कारण शव रखने से मना कर दिया गया था। इसके बाद यहां से कई शव चोरी होने और कुछ शवों को बेच देने के मामले सामने आए।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया की सबसे शांत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह जगह दुनियाभर के शिया मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण स्थल है। इस कब्रिस्तान में कब्र खोदने में 100 डॉलर और शव को दफनाने में 170-200 डॉलर का खर्च आता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।