सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   irfan pathan reacts on viral video of his interview over ms dhoni know details

Irfan Pathan-MS Dhoni: पांच साल पुराना वीडियो वायरल होने पर भड़के इरफान, पीआर लॉबी पर उठाए सवाल; जानें मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 03 Sep 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया पर पुराना इंटरव्यू वायरल होने के बाद इरफान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'आधा दशक पुराना वीडियो अब बयान के संदर्भ को तोड़-मरोड़कर पेश करते हुए सामने आया है। फैन वॉर? पीआर लॉबी?'

irfan pathan reacts on viral video of his interview over ms dhoni know details
बाएं से- राहुल द्रविड़, इरफान पठान, एमएस धोनी और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने करियर को लेकर बात करते देखा जा सकता है। इसमें वह कथित रूप से धोनी पर निशाना साधते दिख रहे हैं। पांच साल पुराने इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब इरफान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीआर लॉबी पर निशाना साधा है।
Trending Videos

पुराना इंटरव्यू वायरल होने पर क्या बोले इरफान पठान?
सोशल मीडिया पर पुराना इंटरव्यू वायरल होने के बाद इरफान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'आधा दशक पुराना वीडियो अब बयान के संदर्भ को तोड़-मरोड़कर पेश करते हुए सामने आया है। फैन वॉर? पीआर लॉबी?' यहां इरफान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कुछ प्रशंसकों का मानना है कि वह धोनी पर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कोई है जो बिना सोशल मीडिया पर आए अपना पी आर चलाता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब धोनी से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
इरफान ने स्पोर्ट्स तक को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि 2008 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मीडिया में खबरें आई थीं कि धोनी उनकी गेंदबाजी से खुश नहीं हैं। इस पर इरफान ने खुद जाकर धोनी से पूछा था। इरफान ने कहा, 'हां, मैंने पूछा था। मीडिया में बयान आया था कि इरफान अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे। मुझे लगा कि मैंने तो सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो मैंने माही भाई से जाकर बात की। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, सब ठीक चल रहा है। जब कप्तान खुद कह दे, तो आप भरोसा कर लेते हैं। अगर बार-बार स्पष्टीकरण मांगो, तो अपनी इज्जत पर असर पड़ता है।'

'हुक्का लगाने की आदत नहीं'
इरफान ने धोनी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें कप्तान को खुश करने की आदत नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मेरी आदत नहीं है कि मैं किसी के कमरे में हुक्का लगाऊं या खुशामद करूं। सब जानते हैं। कभी-कभी चुप रहना बेहतर होता है। एक खिलाड़ी का असली काम मैदान पर प्रदर्शन करना है और मैं उसी पर ध्यान देता था।

अचानक करियर का अंत हुआ
इरफान पठान ने 2012 में आखिरी वनडे खेला था, जिसमें उन्होंने पांच विकेट भी झटके थे। इसके बावजूद उन्हें दोबारा टीम में जगह नहीं मिली और उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अचानक थम गया। इरफान पठान ने जब भारतीय टीम में एंट्री की थी, तब लोग उनके पेस और स्विंग को देखकर हैरान रह गए थे। इरफान ने शुरुआती दौर में दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को अपने स्विंग से परेशान किया। टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले वह भारत के पहले तेज गेंदबाज बने थे। हालांकि, 2007 टी20 विश्व कप के बाद इरफान धीरे-धीरे भारतीय क्रिकेट से गायब होने लगे और एक वक्त ऐसा आया, जब आईपीएल में भी कोई टीम उन्हें खरीदने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed