सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan's Old Remarks On MS Dhoni Viral know complete details

Irfan Pathan on MS Dhoni: 'मेरी आदत नहीं थी कि हुक्का लगाऊं', इरफान पठान ने धोनी पर साधा निशाना? वीडियो वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 02 Sep 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

इरफान ने धोनी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें कप्तान को खुश करने की आदत नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मेरी आदत नहीं है कि मैं किसी के कमरे में हुक्का लगाऊं या खुशामद करूं।'

Irfan Pathan's Old Remarks On MS Dhoni Viral know complete details
बाएं से- राहुल द्रविड़, इरफान पठान, एमएस धोनी और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने करियर को लेकर बड़े खुलासे करते देखा जा रहा है।  2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक गायब होने वाले इरफान ने बताया कि उस वक्त उनकी स्थिति को सही तरीके से संभाला नहीं गया। अक्सर माना जाता है कि चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के अलावा तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका भी इसमें अहम रही।
Trending Videos

जब धोनी से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
इरफान ने स्पोर्ट्स तक को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि 2008 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मीडिया में खबरें आई थीं कि धोनी उनकी गेंदबाजी से खुश नहीं हैं। इस पर इरफान ने खुद जाकर धोनी से पूछा था। इरफान ने कहा, 'हां, मैंने पूछा था। मीडिया में बयान आया था कि इरफान अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे। मुझे लगा कि मैंने तो सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो मैंने माही भाई से जाकर बात की। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, सब ठीक चल रहा है। जब कप्तान खुद कह दे, तो आप भरोसा कर लेते हैं। अगर बार-बार स्पष्टीकरण मांगो, तो अपनी इज्जत पर असर पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'हुक्का लगाने की आदत नहीं'
इरफान ने धोनी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें कप्तान को खुश करने की आदत नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मेरी आदत नहीं है कि मैं किसी के कमरे में हुक्का लगाऊं या खुशामद करूं। सब जानते हैं। कभी-कभी चुप रहना बेहतर होता है। एक खिलाड़ी का असली काम मैदान पर प्रदर्शन करना है और मैं उसी पर ध्यान देता था।'

अचानक करियर का अंत हुआ
इरफान पठान ने 2012 में आखिरी वनडे खेला था, जिसमें उन्होंने पांच विकेट भी झटके थे। इसके बावजूद उन्हें दोबारा टीम में जगह नहीं मिली और उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अचानक थम गया। इरफान पठान ने जब भारतीय टीम में एंट्री की थी, तब लोग उनके पेस और स्विंग को देखकर हैरान रह गए थे। इरफान ने शुरुआती दौर में दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को अपने स्विंग से परेशान किया। टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले वह भारत के पहले तेज गेंदबाज बने थे। हालांकि, 2007 टी20 विश्व कप के बाद इरफान धीरे-धीरे भारतीय क्रिकेट से गायब होने लगे और एक वक्त ऐसा आया, जब आईपीएल में भी कोई टीम उन्हें खरीदने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed