फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस इंग्लिश खिलाड़ी का खुलासा, पंत की धुनाई के बाद क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था

Thu, 11 Feb 2021 08:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
jack leach on Rishabh Pant onslaught: I was not sure if I wanted to play cricket again
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच की जमकर धुनाई की। इस धुनाई के बाद लीच क्रिकेट छोड़ने की सोच की सोच रहे थे, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। उन्हें (लीच) विश्वास नहीं था कि वह फिर से क्रिकेट खेलना चाहेंगे।

jack leach on Rishabh Pant onslaught: I was not sure if I wanted to play cricket again
जैक लीच - फोटो : ट्विटर @jackleach1991

दरअसल, पहली बार भारत दौरे पर आए लीच ने स्काई स्पोर्ट्स में लिखा है, 'यह मेरा भारत का पहला दौरा है और शुरुआत बेहद कड़ी रही। पहले टेस्ट मैच में जीत के दौरान कई तरह की भावनाओं से गुजरा और मुझे लगता है कि यही वजह है कि हम क्रिकेट को इतना पसंद करते हैं।'

jack leach on Rishabh Pant onslaught: I was not sure if I wanted to play cricket again
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

उन्होंने कहा, 'तीसरे दिन आठ ओवर में 77 रन गंवाने के बाद मुझे यकीन नहीं था कि मैं फिर से क्रिकेट खेलना चाहूंगा इसलिए मुझे वास्तव में गर्व है कि मैंने वापसी की और टीम की जीत में योगदान दिया। कौन सोच सकता है कि खेल आपको इतना कड़ा अहसास देगा जबकि हमने मैच 227 रन से जीता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
jack leach on Rishabh Pant onslaught: I was not sure if I wanted to play cricket again
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@WisdenIndia

लीच ने आगे कहा, 'चौथे दिन के आखिर में मैंने जिस गेंद पर रोहित शर्मा को आउट किया था उसको मैं आगामी मैचों में भी ध्यान में रखूंगा। मुझे उन जैसे बल्लेबाज को शानदार गेंद पर आउट करके अच्छा लगा।'

विज्ञापन
jack leach on Rishabh Pant onslaught: I was not sure if I wanted to play cricket again
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

बता दें कि पंत ने तीसरे दिन जमकर धुनाई की। 32वें ओवर में जैक लीच को मिडविकेट पर दो लगातार छक्के जड़ते हुए भारत पर सब दबाव खत्म कर दिया। पंत यहीं नहीं रुके। इस दौरान उन्होंने 40 गेंदों में चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया था। पंत ने पहली पारी में पंत ने 88 गेंदों पर 91 रन बनाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed