{"_id":"602536be8ebc3ee95c52b7e4","slug":"renault-kiger-official-launch-date-in-india-renault-kiger-price-and-features-renault-kiger-specifications-and-price-in-india-renault-kiger-safety-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेनो काइगर 15 फरवरी को होगी लॉन्च, बन सकती है भारत में सबसे सस्ती एससूवी, जानें इसकी खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
रेनो काइगर 15 फरवरी को होगी लॉन्च, बन सकती है भारत में सबसे सस्ती एससूवी, जानें इसकी खासियतें
Thu, 11 Feb 2021 07:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Renault Kiger
- फोटो : Renault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Renault अगले हफ्ते भारत में अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger SUV लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने 15 फरवरी को भारतीय बाजार में सबसे सस्ती एसयूवी उतारने का दावा किया है। रेनो ने मंगलवार को घोषणा की थी कि चेन्नई स्थित प्लांट में इस एसयूवी का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि देश भर में 500 से ज्यादा डीलरशिप के लिए इसे डिस्पैच किया जा रहा है।
Renault Kiger
- फोटो : Renault
सबसे सस्ती एसयूवी!
रेनो ने 28 जनवरी को दिल्ली में एक कार्यक्रम में काइगर एसयूवी के प्रॉडक्शन वर्जन को प्रदर्शित किया था। Kiger भारत में पहले से ही सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में धमाल मचाने का वादा कर रही है। हाल ही में इस सेगमेंट में लॉन्च हुई निसान की मैग्नेट एसयूवी के बाद, जो इस समय छोटी एसयूवी में सबसे सस्ती है, रेनो ने आश्वस्त किया है कि वह काइगर एसयूवी के साथ कीमत के इस खेल को और मजेदार बना देगी।

लुक और डिजाइन
कार अपने कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलती जुलती है। कार के फ्रंट बंपर में हॉराइजंटल स्टैक्ड हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक और हाई बोनट लुक देते हैं। सिग्नेचर फ्रंट मेन ग्रिल की स्टाइल को देखकर लगता है कि यह कंपनी की लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रॉसहैच कार Kwid से प्रभावित है। कार के साइड में खूबसूरत लुक वाले अलॉय दमदार आर्च के साथ पेश किए गए हैं जो इसकी बोल्ड अपील को और बढ़ाते हैं।

रेनो ने दरवाजे और व्हील आर्च पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है जिससे कार का लुक आक्रामक लगता है। कार में डुअल-टोन इफेक्ट वाली रूफ दी गई है। जिसके सिर्फ हाई-स्पेक वेरिएंट्स तक सीमित होने की संभावना है। कार के रियर में उलटे सी-शेप के एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो काफी शार्प और मॉडर्न दिखते हैं।
विज्ञापन
Renault Kiger 2021 Production Begins
- फोटो : Renault
इंजन
Renault Kiger में दो इंजन ऑप्शन दिया गया है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है।