{"_id":"60252c60872b69742919f943","slug":"sanjay-manjrekar-says-virat-kohli-a-little-hard-to-understand-with-his-overall-strategy-after-chennai-test-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों से मिली करारी हार के बाद सवालों के घेरे में कप्तान कोहली, मांजरेकर बोले- उन्हें समझना काफी कठिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंग्रेजों से मिली करारी हार के बाद सवालों के घेरे में कप्तान कोहली, मांजरेकर बोले- उन्हें समझना काफी कठिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Feb 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ उनकी रणनीति पर भी काफी सवाल उठने लगे। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की यह लगातार चौथी हार थी। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कप्तान कोहली के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, कई बार विराट को समझना काफी कठिन हो जाता है।
2 of 5
संजय मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मांजरेकर ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के साथ बातचीत करते हुए कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि भारतीय टीम की रणनीति खराब थी या उन्होंने अपनी रणनीति को लेकर कोई बहुत बड़ी चूक की। मुझे लगता है कि टीम का चयन सही था। लोग कुलदीप यादव के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि शाहबाज नदीम ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की।'
3 of 5
संजय मांजरेकर
- फोटो : social media
इस पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, 'रणनीति के हिसाब से, खेल के छोटे-छोटे हिस्सों में जहां मुझे लगता है कि वाशिंगटन सुंदर ने गलत लाइन के साथ शुरुआत की। वह ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने वाले बेहतरीन खिलाड़ी हैं और जब उन्होंने ऐसा किया तो बल्लेबाजों को परेशान किया। यही पर विराट कोहली को समझना थोड़ा कठिन हो जाता है, उनकी ओवरऑल रणनीति और टीम चयन को लेकर।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : twitter@ICC
मांजरेकर ने कहा, 'रणनीति के हिसाब से इंग्लैंड की टीम आगे रही। रणनीतियों से ज्यादा भारत की काबिलियत इस मैच में कम दिखी और वह दूसरे टेस्ट मैच में यकीनन इसके अंदर सुधार करना चाहेंगे।' चेन्नई टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट (218) के दम पर 578 रन बनाए। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 337 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : twitter@ICC
इस तरह पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम को 241 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत को जीत के लिए 420 रन की लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 192 रन पर ही सिमट गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।