फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई की पिच पर भड़का ये इंग्लिश तेज गेंदबाज, कहा- ऐसी विकेट कहीं नहीं देखी

Thu, 11 Feb 2021 05:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Feb 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
England seamer Jofra Archer names Chennai pitch as probably the worst surface he has seen
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई की पिच को सबसे खराब बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसी विकेट शायद पहले कभी नहीं देखी। आर्चर ने डेली मेल के लिए लिखे अपने कॉलम में इन बातों का जिक्र किया है। 

England seamer Jofra Archer names Chennai pitch as probably the worst surface he has seen
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

आर्चर ने अपने कॉलम में लिखा, 'पांचवें दिन का विकेट सबसे खराब था। मैंने इसे नारंगी रंग में देखा। कुछ हिस्से टूटे हुए थे, कई जगह पिच रफ हो गई थी। गेंदबाज इन्हें आसानी से निशाना बना सकते थे। जब हमें आखिरी दिन नौ विकेटों की जरूरत थी, मुझे पूरा यकीन था कि हम इसे हासिल कर सकते हैं।' 

England seamer Jofra Archer names Chennai pitch as probably the worst surface he has seen
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media

उन्होंने आगे लिखा, 'हालांकि माना जाता है कि भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करती है, तो हमें यह भी पता था कि वह इन परिस्थितियों का सामना बाकी खिलाड़ियों से बेहतर कर सकते हैं। मुझे उम्मीद थी कि दोपहर के ड्रिंक्स तक मैच खत्म हो जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
England seamer Jofra Archer names Chennai pitch as probably the worst surface he has seen
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

आर्चर ने कहा, 'मैंने दुनियाभर में टूर्नमेंट खेले हैं और कामयाबी हासिल की है लेकिन एक अच्छी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच जीतना एक सुखद अनुभव है। आर्चर ने कहा कि पिच की हालत को देखकर उनकी टीम को भरोसा था कि मैच के आखिरी दिन वह भारतीय टीम के नौ विकेट हासिल कर सकती है।

विज्ञापन
England seamer Jofra Archer names Chennai pitch as probably the worst surface he has seen
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

बता दें कि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 227 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट भी चेन्नई में ही 13 फरवरी से खेला जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed