सब्सक्राइब करें

समलैंगिक नहीं हैं ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी जेम्स फॉकनर, कहा- उस तस्वीर के गलत मायने निकाले गए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Apr 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
James Faulkner denied his birthday post on gay relationship
जेम्स फॉकनर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जन्मदिन के मौके पर खुद को समलैंगिक बताकर दुनिया भर में सनसनी मचाने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जेम्स फॉकनर ने अब यू-टर्न ले लिया है। महज कुछ ही घंटों के भीतर फॉकनर ने अपनी उस पोस्ट का खंडन कर दिया, जो उन्होंने अपने पार्टनर और मां के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।

James Faulkner denied his birthday post on gay relationship
जेम्स फॉकनर - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट करते हुए यह साफ कर दिया कि उनकी तस्वीर के गलत मायने निकाले गए और वह समलैंगिक नहीं हैं। उन्होंने लिखा, 'लगता है कल रात से मेरी पोस्ट के बारे में गलतफहमी है, मैं समलैंगिक नहीं हूं, हालांकि एलबीजीटी समुदाय से और इसके लिए समर्थन देखना शानदार रहा है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि प्यार सिर्फ प्यार होता है। हालांकि @robjubbsta सिर्फ एक अच्छा दोस्त है। कल रात हमें हाउसमेट हुए पांच साल पूरे हो गए थे। इतने सारे लोगों का समर्थन देखकर अच्छा लगा।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

There seems to be a misunderstanding about my post from last night, I am not gay, however it has been fantastic to see the support from and for the LBGT community. Let’s never forget love is love, however @robjubbsta is just a great friend. Last night marked five years of being house mates! Good on everyone for being so supportive.

A post shared by James Faulkner (@jfaulkner44) on

James Faulkner denied his birthday post on gay relationship
फॉकनर - फोटो : social media

इसके पहले जिस तस्वीर से फॉकनर के समलैंगिक होने का अंदाजा लगा रहा था, उसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपनी मां और पार्टनर के साथ नजर आ रहे थे। अपने जन्मदिन के दिन पोस्ट की गई तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, 'अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी मां और 'बॉयफ्रेंड' के साथ हूं। फॉकनर ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट साझा की थी। फॉकनर ने अपनी पोस्ट में बताया कि, 'वो दोनों लगभग पिछले पांच साल से साथ हैं।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Birthday dinner with the boyfriend (best mate!!!) @robjubbsta and my mother @roslyn_carol_faulkner ❤️❤️❤️ #togetherfor5years

A post shared by James Faulkner (@jfaulkner44) on

विज्ञापन
विज्ञापन
James Faulkner denied his birthday post on gay relationship
निकोला हेनकॉक और हेले जेनसन

बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड के स्टीवन डेविस ऐसा ही खुलासा कर चुके हैं। वह पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2011 में एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया था कि वह समलैंगिक हैं। हालांकि समलैंगिक रिलेशनशिप का खुलासा करने वाले वह पहले क्रिकेटर नहीं हैं। अभी कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट खिलाड़ी हेले जेनसन ने मेलबर्न स्टार्स टीम की अपनी पूर्व साथी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निकोला हेनकॉक के साथ समलैंगिक शादी की थी।
 

विज्ञापन
James Faulkner denied his birthday post on gay relationship
जेम्स फॉकनर - फोटो : getty

जेम्स फॉकनर ने एक टेस्ट, 69 एकदिवसीय और 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। वह आखिरी बार अक्टूबर 2017 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेले। टी-20 डेब्यू भारत के ही खिलाफ किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed