फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   January 30: 27 years ago when Kapil Dev created history, made world record for most wickets equalling richard hadlee

30 जनवरी: 27 साल पहले जब कपिल देव ने रचा था इतिहास, सर्वाधिक विकेटों का बनाया था विश्व रिकॉर्ड

Sat, 30 Jan 2021 02:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 30 Jan 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
January 30: 27 years ago when Kapil Dev created history, made world record for most wickets equalling richard hadlee
कपिल देव - फोटो : social Media

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिग्गज कपिल देव के लिए आज की तारीख बेहद खास है। 1983 में भारत को अपनी कप्तानी में पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल महान ऑलराउंडरों में शुमार रहे। उन्होंने अपने ऑलराउंड खेल से भारत को कई मुकाबले जिताए और कई उपलब्धियां भी हासिल की। ऐसा ही एक रिकॉर्ड उन्होंने 30 जनवरी 1994 को बनाया था। इस दिन कपिल ने न्यूजीलैंड के दिग्गज रिचर्ड हैडली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

विज्ञापन


साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच में कपिल देव ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली के बनाए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इस दिन उन्होंने 431वां टेस्ट विकेट हासिल कर कीवी दिग्गज हैडली के विश्व रिकॉर्ड को संयुक्त रूप से अपने नाम किया था। 
विज्ञापन


श्रीलंकाई टीम उस वक्त भारत के दौरे पर थी, बंगलूरु में दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था। इस मैच में कपिल ने दोनों पारियो में मिलाकर कुल पांच विकेट अपने नाम किए थे और इसी दौरान उन्होंने 431वां टेस्ट विकेट भी हासिल किया था। इस टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने डॉन अनुरासीरी का विकेट हासिल कर यह खास उपलब्धि हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल ने पहली पारी में 53 रन बनाए थे और कुल पांच विकेट भी चटकाए थे। उनके इस ऑलराउंड खेल के दम पर भारत ने यह मैच एक पारी और 95 रन से जीता था। कपिल ने इसके बाद इसी सीरीज के आखिरी मुकाबले में अहमदाबाद में हर्षण तिलकरत्ने के विकेट के साथ ही हैडली के विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए थे। 


कपिल ने अपने टेस्ट करियर में 131 मैचों में 434 विकेट चटकाए। उनका यह विश्व रिकॉर्ड 16 सालों तक बरकरार रहा और फिर साल 2000 में कैरेबियाई दिग्गज कर्टनी वाल्श ने इसे तोड़ा। कपिल आज भी भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed