पूर्व कप्तान कपिल देव की मौत की खबर वायरल, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1983 विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान कपिल देव की मौत की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीने में दर्द उठने के बाद हाल ही में अपनी हार्ट सर्जरी करवाने वाले कपिल के बारे में कहा गया कि उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी मौत हो गई। ट्विटर पर कई अनाधिकृत एकाउंट्स से ऐसी खबरें प्रकाशित की गई। फेसबुक पर तो कई यूजर्स बकायदा तस्वीरों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे।
Layman Diary office: Bhut dukhad samachar Kapil Dev nahi raha. Shradhanjali 🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/Akk3b1PqrO
— Shambhu Sharan Singh (@Shambhu79094202) November 2, 2020विज्ञापन
महज 23 साल की उम्र में टीम की कप्तानी संभालने वाले 'हरियाणा हरिकेन' के दोस्त और तब टीममेट रहे मदन लाल ने इन खबरों का खंडन किया है। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए मदद लाल ने ट्वीट किया। 'कपिल पाजी के स्वास्थ्य पर ऐसी अटकलें असंवेदनशील और गैर जिम्मेदाराना है। हमारे दोस्त, कपिल देव हर दिन ठीक होने और बेहतर होने की राह पर हैं। ऐसे समय में जब परिवार तनाव से गुजर रहा है तो हमें भी संवेदनशील बनना चाहिए।'
Speculation on a colleagues health and well being is insensitive and irresponsible. Our friend, Kapil Dev is on the path to recovery and getting better each day. At a time where the family has been through stress owing to his hospitalization, please let us be sensitive.
— Madan Lal (@MadanLal1983) November 2, 2020
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गोल्फ खेलने वाले कपिल को क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC ने 2010 में हॉल ऑफ फेस से सम्मानित किया था। 23 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में कपिल की एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसके कुछ दिन बाद 62 वर्षीय पूर्व कप्तान ने खुद अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने के लिए सभी का शुक्रिया कहा था। कपिल देव ने 131 टेस्ट की 184 पारियों में 5248 रन बनाए, जिसमें 27 अर्धशतक और 8 शतक शामिल थे। जबकि 225 वन-डे मैचों की 198 पारियों में 3783 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 14 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया था। वन-डे मुकाबलों में कपिल ने सर्वाधिक स्कोर नाबाद 175 रन बनाए। कपिल देव ने 356 इंटरनेशनल मैचों में 687 विकेट लिए थे। टेस्ट मैचों में उन्होंने 434 विकेट झटके थे।