{"_id":"5ca4c18cbdec2214084cea06","slug":"kapil-dev-says-rishabh-pant-can-not-be-compared-with-ms-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धोनी से नहीं हो सकती ऋषभ पंत की तुलना'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत और एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व व 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का कहना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बहुत ही उम्दा खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से नहीं की जानी चाहिए। पंत मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम के स्थाई विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह आगामी विश्व कप स्क्वॉड टीम में शामिल होने के लिए काफी उत्सुक हैं।
2 of 4
KAPIL DEV
- फोटो : file photo
एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कपिल देव ने कहा, 'आप कभी किसी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से नहीं कर सकते। ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो धोनी को रिप्लेस कर सकता है। पंत के उम्दा खिलाड़ी हैं, लेकिन हम उन्हें धोनी से तुलना को लेकर दबाव में नहीं डाल सकते।'
3 of 4
क्रिकेटर टीम इंडिया
- फोटो : file photo
आगे उन्होंने वर्कलोड के बारे में पूछने पर कहा, 'हम सभी पर काम का बोझ है। हम इसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं। काम का बोझ क्या है? मेहनत करनी है ना? क्या आप मेहनत भी नहीं करोगे?' कपिल की अगुआई वाली टीम में उनके अलावा मोहिंदर अमरनाथ, मदन लाल और रोजर बिन्नी जैसे ऑलराउंडर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kapil dev
- फोटो : ANI
मौजूदा टीम के ऑलराउंडरों हार्दिक पांड्या और विजय शंकर की गेंदबाजी मजबूत नहीं है, लेकिन कपिल ने आलोचना से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'विश्व कप जीतना दुकान से मिठाई खरीदने के समान नहीं है। यह एक मिशन है और इस समय मैं टीम की खिंचाई करने वाला आलोचक नहीं बनना चाहता। मैं कमजोर पक्षों को निशाना बनाने की जगह मजबूत पक्षों पर ध्यान दूंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।