{"_id":"5ca4c63abdec221428363175","slug":"maruti-suzuki-updated-eeco-and-celerio-and-celerio-x-with-latest-safety-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मारुति की इन कारों में आए लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स, कीमतों में की 23 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति की इन कारों में आए लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स, कीमतों में की 23 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
maruti celerio safety features
Link Copied
देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति ने हाल ही में अपनी दो कारों को लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट किया है। मारुति सिलेरियो और मारुति इको में 1 अप्रैल से लागू हो चुके सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के मुताबिक फीचर दिए गए हैं। वहीं मारुति सिलेरियो का नया वर्जन लाने की भी तैयारी कर रही है, जिसमें नया इंजन दिया जा सकता है।
Trending Videos
इको एमपीवी को किया अपडेट
2 of 8
Maruti eeco 2020
मारुति ने हाल ही में अपनी इको एमपीवी को अपडेट किया है। नए अपडेट में इको में ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स सभी वैरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे। मारुति ओमिनी के बंद हो जाने के बाद इको की सेल में उछाल आया है और हर माह औसतन 6 हजार यूनिट्स बिक जाती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
इको सीएनजी वैरियंट का माइलेज 21.94 किलोमीटर प्रति किलोग्राम
3 of 8
maruti eeco
हालांकि कंपनी ने इको के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इको में 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन आता है, जो 73 एचपी की पावर और 101 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इको का सीएनजी वैरियंट 63 एचपी की पावर और 85 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। आपको इको 5-सीटर, 7-सीटर और कार्गो वैन ऑप्शन में मिलती है। इको का पेट्रोल वैरियंट 15.37 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वैरियंट का 21.94 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है।
नई इको की कीमतों में 23 हजार रुपये की बढ़ोतरी
4 of 8
मारुति सुजुकी ईको
- फोटो : Maruti Suzuki
इको की शुरुआती कीमत 3.55 लाख रुपये से लेकर 4.65 लाख रुपये है। वहीं मारुति ने पिछले साल के मुकाबले नई इको की कीमतों में 23 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
सिलेरियो और सिलेरियो एक्स भी अपडेट
5 of 8
Maruti celerio]
अब सिलेरियो हैचबैक की बात करें, तो मारुति ने सिलेरियो और सिलेरियो एक्स को भी नए सेफ्टी नियमों के तहत अपडेट किया है। दोनों हैचबैक्स में एबीएस, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिअर पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर और को-पैसंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर दिए हैं। इसके अलावा ड्राइवर साइड एयरबैग का फीचर भी दिया गया है। सिलेरियो के सामने सबसे बड़ी चुनौती अक्टूबर 2019 से लागू होने वाले क्रेश टेस्ट को पास करने की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।