फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kapildev discharged from hospital, had complained of chest pain 

कपिल देव को मिली अस्पताल से छुट्टी, दो दिन पहले आया था हार्ट अटैक

Sun, 25 Oct 2020 03:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 25 Oct 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
kapildev discharged from hospital, had complained of chest pain 
कपिल देव - फोटो : ट्विटर @BCCI

भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिल का दौरा पड़ने पर दो दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। गुरुवार को 61 वर्षीय कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। अब वह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


अस्पताल ने बयान में कहा, 'कपिल देव को आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही अपनी दैनिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं। वह डॉ अतुल माथुर से लगातार परामर्श लेते रहेंगे।'
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल देव के पूर्व साथी चेतन शर्मा ने कपिल और डॉ माथुर की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'डा. अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की। वह अब स्वस्थ हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। यह तस्वीर अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय की है।'
 

 

एंजियोप्लास्टी ‘ब्लॉक’ हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके। अस्पताल में भर्ती होने के बाद कपिल की स्थिति की जांच की गई और अस्पताल के हृदय रोग विभाग के निदेशक डॉ माथुर ने उनकी आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की।'

सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने 1983 विश्व विजेता महान ऑलराउंडर के शीर्ष स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे।

भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं। वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाए हैं। वह 1999 और 2000 के बीच भारत के राष्ट्रीय कोच भी रह चुके हैं। कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed