{"_id":"69efa124fbb0a43dd20d4453","slug":"keshav-maharaj-replaced-new-zealand-s-mitchell-santner-in-the-mumbai-indians-squad-for-the-remainder-of-ipl-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, चोटिल मिचेल सैंटनर की लेंगे जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, चोटिल मिचेल सैंटनर की लेंगे जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 सत्र के बीच मुंबई इंडियंस को झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं। मुंबई ने उनकी जगह केशव महाराज को टीम में शामिल किया है।
मिचेल सैंटनर
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के बीच मिचेल सैंटनर की जगह दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल करने की पुष्टि की है। सैंटनर पिछले मैच में अपने बाएं कंधे में लगी चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं। केशव महाराज 75 लाख रुपये की कीमत पर इस टीम से जुड़े हैं।
Trending Videos
आईपीएल ने की पुष्टि
आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा, मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मिचेल सैंटनर की जगह टीम में शामिल किया है। सैंटनर आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, क्योंकि उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी। सैंटनर को यह चोट मुंबई इंडियंस के पिछले घरेलू मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बाउंड्री के पास कैच पकड़ने की कोशिश करते समय लगी थी। महाराज एक अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर हैं और हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। वह दो आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने साल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था। वह 75 लाख रुपये में एमआई की टीम में शामिल हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर हैं केशव
महाराज दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रारूप में सबसे अनुभवी स्पिनर्स में से एक हैं। सटीक नियंत्रण और लगातार दबाव बनाने की क्षमता वाले इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने साल 2016 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से दक्षिण अफ्रीका टीम में जगह बनाए रखी है। केशव महाराज को टी20 विश्व कप 2021 में दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए तब चुना गया था, जब उन्होंने एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के तौर पर डेब्यू किया और इस फॉर्मेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था।
36 वर्षीय केशव महाराज 62 टेस्ट मुकाबलों में 218 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि 56 वनडे मैचों में उनके नाम पर 73 विकेट हैं। केशव महाराज ने 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 55 विकेट निकाले हैं। वह आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दो मैच खेले, जिसमें उनके नाम पर दो विकेट हैं। आईपीएल के अलावा, केशव महाराज एसए20, कैरेबियन प्रीमियर लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग भी खेले हैं।

कमेंट
कमेंट X