फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul Ravindra Jadeja Virat Kohli to Play Ranji Trophy Delhi Karnataka Saurashtra

Virat Kohli: घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार विराट कोहली, कल दिल्ली की टीम से जुड़कर शुरू करेंगे अभ्यास

Mon, 27 Jan 2025 05:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 27 Jan 2025 05:57 PM IST
सार

रेलवे के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली ने सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस मैच में किंग कोहली चोट के कारण नहीं खेल सके थे। वहीं, उन्हें मुंबई में पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ अभ्यास करते देखा गया था।

विज्ञापन
KL Rahul Ravindra Jadeja Virat Kohli to Play Ranji Trophy Delhi Karnataka Saurashtra
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को दिल्ली की टीम से जुड़ेंगे और अभ्यास सत्र में भाग लेंगे। वह 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए रेलवे के खिलाफ रणजी मुकाबला खेलते नजर आएंगे। इसकी पुष्टि दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने की। 
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू करेंगे अभ्यास
ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के अनुसार, 30 फरवरी से दो फरवरी के बीच खेले जाने वाले दिल्ली बनाम रेलवे मैच के लिए मंगलवार से अभ्यास सत्र की शुरुआत होगी। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी कल से ही टीम से जुड़ेंगे और अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय बांगर के साथ अभ्यास करते दिखे थे कोहली
रेलवे के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली ने सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस मैच में किंग कोहली चोट के कारण नहीं खेल सके थे। वहीं, उन्हें मुंबई में पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ अभ्यास करते देखा गया था। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस दौरान उन्हें ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा गया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चला विराट का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने इस दौरे की शुरुआत पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक के साथ की थी। हालांकि, वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और बाकी मैचों में रन बनाने में विफल रहे। पांच मुकाबलों की नौ पारियों में उन्होंने सिर्फ 190 रन बनाए और उनका औसत भी 23.75 रहा।

इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे कोहली
रणजी मुकाबले के बाद विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाएंगे। फैंस को उम्मीद है कि आगामी टूर्नामेंट से पहले पूर्व भारतीय कप्तान अपने फॉर्म में वापसी कर लेंगे। 

केएल राहुल भी करेंगे घरेलू क्रिकेट में वापसी
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 30 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में खेलते नजर आएंगे। उन्हें हरियाणा के खिलाफ मुकाबले के लिए कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में उन्होंने कोहनी की चोट के कारण पंजाब के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना आखिरी रणजी मैच 2020 मार्च में कर्नाटक के लिए बंगाल के खिलाफ खेला था। तब उन्होंने सेमीफाइनल मैच में 26 और 0 का स्कोर बनाया था। उनकी टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 

सौराष्ट्र के लिए खेलेंगे रवींद्र जडेजा
अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी आसाम के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में नजर आएंगे। उन्हें सौराष्ट्र के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 10 विकेट हासिल किए थे। इस मैच में रियान पराग की वापसी होगी। वह कंधे की चोट से उबरने के बाद आसाम की अगुआई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed