फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का 'पंच', केकेआर को एकतरफा मुकाबले में हराया, अंकतालिका में टॉप

Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
खास बातें

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live IPL Score: दुबई में शुक्रवार रात कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर जैसे-तैसे 148-5 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे, जिसे मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डीकॉक के तूफानी अर्धशतक के बूते आसानी से 19 गेंद पहले पा लिया। यह रोहित ब्रिगेड की लगातार पांचवीं जीत है, इसी के साथ मुंबई अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया। राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने सभी को प्रभावित किया। बतौर कप्तान अपने पहले मैच में इयोन मॉर्गन ने निराश ही किया।

विज्ञापन
IPL 2020, MI vs KKR Live Cricket Score Match Today News Updates in Hindi
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan

लाइव अपडेट

11:05 PM, 16-Oct-2020

KKR अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार

11:03 PM, 16-Oct-2020

डीकॉक ने 44 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए

विज्ञापन
10:51 PM, 16-Oct-2020

मुंबई इंडियंस की 8 विकेट से जीत

16.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 149/2 क्विंटन डीकॉक (78) और हार्दिक पांड्या (21)
 
10:48 PM, 16-Oct-2020

4 ओवर में 8 रन चाहिए

17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 141/2 क्विंटन डीकॉक (76) और हार्दिक पांड्या (15)
10:45 PM, 16-Oct-2020

हार्दिक पांड्या ने दिखाया रंग

पैट कमिंस, पांड्या के रिमांड में आए। दूसरी और चौथी गेंद में चौका तो पांचवीं गेंद में छक्का मारा। ओवर से कुल 15 रन आए। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 141/2 क्विंटन डीकॉक (76) और हार्दिक पांड्या (15)
10:41 PM, 16-Oct-2020

अब 30 गेंदों में 23 रन चाहिए

शिवम मावी की तीसरी गेंद में चौका और चौथी में हार्दिक पांड्या का छक्का। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 126/2 क्विंटन डीकॉक (75) और हार्दिक पांड्या (1)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:37 PM, 16-Oct-2020
वरुण के ओवर से एक विकेट के साथ सिर्फ तीन रन ही आए। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 113/2 क्विंटन डीकॉक (62) और हार्दिक पांड्या (1)
10:34 PM, 16-Oct-2020

हार्दिक पांड्या नए बल्लेबाज

साथी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक बेहद तेज पारी खेलते हुए।
10:30 PM, 16-Oct-2020

मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा

वरुण चक्रवर्ती ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड किया। 10 गेंदों में 10 रन बनाकर यादव पवेलियन लौटे। इस सफलता के बावजूद मैच के परिणाम में शायह ही कोई परिवर्तन हो। 39 गेंदों में 38 रन बनाना इस मजबूत बल्लेबाजी क्रम के लिए मुश्किल नहीं।
10:26 PM, 16-Oct-2020

4 ओवर में 39 रन चाहिए

शिवम मावी के दूसरे ओवर से सात रन। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 110/1 क्विंटन डीकॉक (60) और सूर्यकुमार यादव (10)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed