IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का 'पंच', केकेआर को एकतरफा मुकाबले में हराया, अंकतालिका में टॉप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
खास बातें
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live IPL Score: दुबई में शुक्रवार रात कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर जैसे-तैसे 148-5 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे, जिसे मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डीकॉक के तूफानी अर्धशतक के बूते आसानी से 19 गेंद पहले पा लिया। यह रोहित ब्रिगेड की लगातार पांचवीं जीत है, इसी के साथ मुंबई अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया। राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने सभी को प्रभावित किया। बतौर कप्तान अपने पहले मैच में इयोन मॉर्गन ने निराश ही किया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
- फोटो : ट्विटर @mipaltan