फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKRvRR: राजस्थान रॉयल्स के विजयी रथ पर नाइटराइडर्स ने लगाया ब्रेक, 6 विकेट से जीता मैच

Wed, 16 May 2018 08:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
kolkata night riders vs rajasthan royals ipl 2018 match 49 live scorecard
dinesh karthik

ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन (45) और कप्तान दिनेश कार्तिक (31*) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल सीजन-11 के 49वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट गंवाने के बाद 143 रन की चुनौती केकेआर के सामने रखी थी, जिसके जवाब में केकेआर ने दो ओवर शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।



पिछले तीन मुकाबलों में बड़ी टीमों को धूल चटाने वाली राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में कहीं भी वापसी करने की स्थित में नजर नहीं आई। इस हार के साथ ही राजस्थान के लिए प्ले ऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। कप्तान दिनेश कार्तिक और क्रिस लिन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर केकेआर ने यह मैच बेहद आसानी से जीत लिया। केकेआर के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को उनके लाजवाब प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। कुलदीप ने चार ओवर में 20 रन देकर राजस्थान के चार बड़े खिलाड़ियों को शिकार बनाया।

राजस्थान की 143 रन की चुनौती का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पहला झटका सुनील नरेन (21) के रूप में लगा। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत करने आए के. गौतम के पहले ही ओवर में नरेन ने दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 21 रन जड़ डाले। इसके बाद अगले ही ओवर में बेन स्टोक्स की दूसरी गेंद पर वह गौतम को कैच थमा बैठे। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रॉबिन उथप्पा (4) के रूप में स्टोक्स ने केकेआर को दूसरा झटका दिया। रॉबिन उथप्पा का कैच राहुल त्रिपाठी ने पकड़ा।

kolkata night riders vs rajasthan royals ipl 2018 match 49 live scorecard
KKR

नीतीश राणा (21) के रूप में केकेआर का तीसरा विकेट गिरा। लिन के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने वाले राणा को इश सोढ़ी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाने वाले क्रिस लिन (45) बेन स्टोक्स का शिकार बन गए। बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में लिन अनुरीत सिंह को अपना कैच दे बैठे। लिन के आउट होने के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक को क्रीज पर आंद्रे रसेल (11*) का साथ मिला और दोनों ने 12 गेंद शेष रहते ही टीम के विजयी मोर्चे को सफल बनाया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 142 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। टीम को जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी, लेकिन पांचवें ओवर में राहुल का विकेट गिरने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका ओपनर बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (27) के रूप में लगा। 15 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का जड़ने वाले राहुल को आंद्रे रसेल ने विकेटकीपर कप्तान दिनेश कार्तिक के सहयोग से विकेट के पीछे कैच आउट करवाया।

kolkata night riders vs rajasthan royals ipl 2018 match 49 live scorecard
KKR

केकेआर के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने राजस्थान की टीम को दूसरा बड़ा झटका दिया। उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे को 11 रन के सस्ते स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद अपने दूसरे ही ओवर में कुलदीप की घातक गेंदबाजी का शिकार हुए जोस बटलर।

बटलर ने 22 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन (12) भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके। स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने अपने तीसरे ओवर में संजू को शिकार बनाया। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने स्टुअर्ट बिन्नी (1) को दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप आउट करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kolkata night riders vs rajasthan royals ipl 2018 match 49 live scorecard
rajasthan royals
इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के हीरो कृष्णप्पा गौतम (3) भी टीम को मुसीबत से निकालने में नाकाम हो गए। युवा गेंदबाज शिवम मावी ने कप्तान दिनेश कार्तिक के हाथों गौतम को आउट करवाया। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव के जाल में एक और बड़ी मछली फंसी।

कुलदीप ने बेन स्टोक्स (11) को कॉट एंड बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया और मैच में अपने चार विकेट पूरे किए। इश सोढ़ी (1) के रूप में राजस्थान को आठवां झटका लगा। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया। वही जोफ्रा आर्चर (6) को रसेल ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करवाकर राजस्थान को नौवां झटका दिया। जयदेव उनाडकट (26) के रूप में टीम का आखिरी विकेट गिरा। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर टीम को 142 रन के स्कोर पर समेट दिया।
विज्ञापन
kolkata night riders vs rajasthan royals ipl 2018 match 49 live scorecard
rajasthan royals vs kolkata night riders
टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने टीम में खिलाड़ियों के बदलाव को लेकर जानकारी दी। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने बताया कि उनकी टीम में पीयूष चावला की जगह शिवम मावी को लाया गया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं।

केकेआर के खिलाफ इश सोढ़ी, अनुरीत सिंह और राहुल त्रिपाठी की वापसी हुई थी। गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब केकेआर ने 13 में से सात मैच जीतने के  बाद प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स इतने ही मैचों में छह मुकाबले जीतकर चौथे पायदान पर बनी हुई है। 

इस प्रकार थीं दोनों टीमे:

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरिन, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान), नीतीश राणा, शुभमन गिल, जावोन सीर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, कुलदीप यादव
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनाडकट, ईश सोढ़ी, अनुरीट सिंह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed