खराब शुरुआत से उबरकर प्लेऑफ की रेस में शामिल हुए मेजबान मुंबई इंडियंस का बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब से मुकाबला है। दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। मुंबई की टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर अपनी संभावनाओं को फिर से जगाया है मगर राजस्थान के खिलाफ रविवार को मिली हार के बाद टीम बैकफुट पर आ गई है। बारह मैचों में अभी टीम के पास पांच जीत है। किंग्स इलेवन पंजाब के छह जीत से 12 अंक हैं। पिछले पांच मैचों में से टीम को चार में हार मिली है।
IPL: मुंबई इंडियंस के गढ़ में KXIP को चुनौती, प्लेऑफ की रेस पर दोनों टीमों की निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान टीम इसको लेकर भी खुश होगी कि उसके ओपनर इविन लुईस फॉर्म में लौट आए हैं। दोनों टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं। रोहित और अन्य बल्लेबाजों से भी बड़े योगदान की उम्मीद होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच को छोड़कर रोहित अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल से भी टीम को आस होगी।
मुंबई अपनी गेंदबाजी को लेकर चिंतित होगी क्योंकि लोकेश राहुल और क्रिस गेल जैसे बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन को काफी होशियारी से गेंदबाजी करनी होगी। हो सकता है कि वह शॉर्ट पिच गेंदों को अपना हथियार बनाएं जैसा रविवार को आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने किया था। युवा लेग स्पिनर मयंक मारकंडे (14 विकेट) और क्रुणाल पांड्या की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।
मुजीब की चोट पंजाब की चिंता
किंग्स इलेवन पंजाब को सभी विभागों में बेहतर करने की जरूरत है। ओपनर लोकेश राहुल और क्रिस गेल पर टीम बेहद निर्भर कर रही है। रविवार को उनके जल्द आउट होने पर बल्लेबाजी चरमराकर महज 88 रन पर ढह गई जोकि उनका सीजन का अपना सबसे कम स्कोर था। मध्यक्रम की बल्लेबाजी कमजोरी बनी हुई है।
यही नहीं अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर मुजीब उर रहमान के हाथ में लगी चोट पंजाब के लिए झटका है। उनका खेलना संदिग्ध है। ऐसे में ज्यादा बेहतर नहीं कर पा रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल को ज्यादा जिम्मेदारी संभालते हुए मिडिल ओवरों में विकेट लेने होंगे। आरसीबी के खिलाफ रविवार को दस विकेट से करारी हार के बाद कप्तान अश्विन ने कहा कि हमें अपने खेल का स्तर उठाना होगा। हमें नेट रनरेट पर भी निगाह रखनी होगी और सकारात्मक बने रहना होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, ऐरोन फिंच, लोकेश राहुल, करुण नायर, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, बरिंदर सरां, डेविड मिलर, एंड्रयू टाई, अंकित राजपूत, अक्षर पटेल, अक्षदीप नाथ, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, युवराज सिंह, माकर्स स्टोइनिस, मयंक डागर।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्य कुमार यादव, इविन लुईस, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, मयंक मारकंडे, मिचेल मैक्लेनघन, मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह, अकीला धनंजय, बेन कटिंग, जेपी डुमिनी, राहुल चाहर, शरद लुंबा, एडम मिलने, सिद्धेश लाड, निधीश, मोहसिन खान, अंकुल राय, प्रदीप सांगवान, तेजिंदर सिंह, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी।