Kuldeep-Vanshika Wedding: प्री वेडिंग कार्यक्रम में जमकर थिरके चहल, कुलदीप को लगाई मेहंदी; देखें तस्वीरें
भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को मेहंदी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान युजवेंद्र चहल ने जमकर मस्ती की। चहल और कुलदीप का डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव शादी के लिए दुल्हन वंशिका सिंह के साथ मसूरी पहुंच गए थे। शहर के होटल द वेलकम सवाय में उनकी शादी की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। आज 13 मार्च को कुलदीप यादव की मेहंदी, हल्दी की रस्में हो रही हैं और 14 मार्च को उनकी शादी होगी। कुलदीप-वंशिका की शादी के लिए मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। इसमें शिरकत करने के लिए रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका के साथ मेहंदी कार्यक्रम के लिए आए हैं। इस दौरान ढोल के साथ इन दोनों का स्वागत हुआ। वहीं, कुलदीप और चहल जमकर डांस कर रहे हैं। मालूम हो कि कुलदीप और चहल की जोड़ी को मैदान पर 'कुल-चा' के नाम से जाना जाता है। वहीं, चहल ने कुलदीप को मेहंदी लगाई और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
Kuldeep Yadav, Vanshika Chadha, Yuzvendra Chahal and his friends dancing at Kuldeep’s sangeet ceremony. 🕺🔥 pic.twitter.com/62TpJzzxw5
— Rohan💫 (@rohann__45) March 13, 2026
शादी समारोह को पूरी तरह से निजी रखा जाएगा। दो दिनों तक बाहर से कोई भी पर्यटक होटल में नहीं पहुंच पाएंगे। शादी के लिए पूरा होटल बुक किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। बता दें कि उनकी सगाई जून 2025 में हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया है। शादी में परिवार, करीबी दोस्तों के साथ ही क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। पहले शादी नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन भारतीय टीम के मैच होने और टी20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई।