{"_id":"693426b7948cb8f14e00b50d","slug":"kuldeep-yadav-on-field-funny-banter-with-rohit-sharma-during-drs-calls-in-india-vs-south-africa-third-odi-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit-Kuldeep: मैच के दौरान रोहित-कुलदीप की जुगलबंदी, डीआरएस को लेकर पूर्व कप्तान ने इस तरह लिए मजे; वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Kuldeep: मैच के दौरान रोहित-कुलदीप की जुगलबंदी, डीआरएस को लेकर पूर्व कप्तान ने इस तरह लिए मजे; वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 06 Dec 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर हंसी मजाक के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान भी देखने मिला।
रोहित और कुलदीप
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने मिला। मैच में रोहित शर्मा और कुलदीप यादव के बीच जुगलबंदी दिखी जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह वाक्या इतना मजेदार था कि कमेंटेटेर भी इस बारे में बात करने से खुद को नहीं रोक सके। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
क्या था मामला?
दरअसल, कुलदीप यादव 43वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। रोहित ने इस ओवर की आखिरी दो गेंद पर उन्होंने दो बार रिव्यू लेने से रोका। रोहित इस दौरान हंसी मजाक के मूड में दिखे और विकेट के पीछे केएल राहुल भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। कुलदीप इस दौरान लगातार राहुल और रोहित को रिव्यू लेने के लिए जोर देते रहे। रोहित ने कहा, 'नहीं भाई, हम रिव्यू नहीं लेंगे।' कुलदीप क्रीज पर खड़े रहे जिससे रोहित और कोहली उन्हें देखकर हंसने लगे। रोहित ने फिर कहा, अरे नहीं लेना भाई। 45वें ओवर में रोहित ने एक बार फिर रिव्यू लेने से रोका, लेकिन बाद में कुलदीप ने इसी ओवर में एनगिडी को आउट किया।

Kuldeep Yadav convincing Captain KL Rahul but Rohit Sharma know him very well. 😂 pic.twitter.com/ms0JYpbaUu
— Rohit Sharma Fan (@hitmanfanfollow) December 6, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप बोले- डीआरएस के मामले में खराब हूं
दक्षिण अफ्रीका की पारी समाप्त होने के बाद कुलदीप ने रोहित के साथ जुगलबंदी पर बात की। कुलदीप ने कहा, डीआरएस के मामले में मेरा रिकॉर्ड खराब है और रोहित हर बार मेरी टांग खिंचाई करते हैं। अगर मेरी गेंद पैड पर हिट करती है तो मुझे हमेशा लगता है कि ये विकेट है।

कुलदीप ने झटके चार विकेट
भारतीय टीम ने कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा के चार-चार विकेटों की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 106 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान तेम्बा बावुमा ने 48 रन बनाए। डिकॉक और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सका।
डिकॉक और बावुमा की साझेदारी जडेजा ने तोड़ी जिसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना दम दिखाया। प्रसिद्ध के बाद कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका की पारी समेटने में ज्यादा देर नहीं लगाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए डिकॉक और बावुमा के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 29, मैथ्यू ब्रिट्जके ने 24, मार्को यानसेन ने 17 और कॉर्बिन बॉश ने नौ रन बनाए। वहीं, केशव महाराज 20 रन बनाकर नाबाद रहे। कुलदीप और प्रसिद्ध के अलावा अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।