फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंपायर धर्मसेना ने वर्ल्ड कप फाइनल में गलती की बात मानी, लेकिन कहा- नहीं है पछतावा

Sun, 21 Jul 2019 07:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Jul 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Kumar Dharmsena admitted his error in world cup final 2019 says report
icc umpires - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का फाइनल की चर्चा अब भी जारी है। फाइनल के आखिरी ओवर में इंग्लैंड को ओवरथ्रो के चार रन सहित कुल छह रन देने के मामले पर अब खुद अंपायर ने अपनी बात रखी है।


 

Kumar Dharmsena admitted his error in world cup final 2019 says report
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल की थ्रो पर कुमार धर्मसेना ने इंग्लैंड को छह रन दे दिए थे जिसके बाद मैच इंग्लैंड के पक्ष में चला गया था।

Kumar Dharmsena admitted his error in world cup final 2019 says report
कुमार धर्मसेना - फोटो : social media

अब एक रिपोर्ट के मुताबिक खुद अंपायर धर्मसेना ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि 'उनसे गलती हुई थी और वहां पर उन्हें एक रन कम देने चाहिए थे'। धर्मसेना ने कहा कि उन्हें फैसले का पछतावा नहीं हैं क्योंकि उनके पास टेलीविज़न रिप्ले का विकल्प नहीं था जिसमें वे यह देख पाते कि दोनों बल्लेबाजों ने एक-दूसरे को क्रॉस किया था या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Dharmsena admitted his error in world cup final 2019 says report
कुमार धर्मसेना - फोटो : social media

श्रीलंकाई अंपायर ने कहा कि उन्होंने छह रन देने का फैसला लेग अंपायर मराइस इरासमस से पूछकर दिया था जिसपर मैच अधिकारियों और ने भी साथ दिया था। बता दें कि इस फैसले को लेकर ICC के पांच बार के बेस्ट अंपायर रहे साइमन टफेल ने पहले सवाल उठाए थे और MCC के नियम के तहत इसे गलत बताया था।

विज्ञापन
Kumar Dharmsena admitted his error in world cup final 2019 says report
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019ौ - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था मामला:
दरअसल मामला इंग्लैंड की पारी के 50वें ओवर का है। मेजबान टीम को 3 गेंदों में 9 रन की दरकार थी, तभी चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने के बाद दूसरा रन लेने के लिए भागे। इस दौरान दूसरा रन पूरा करने के वक्त उन्होंने स्ट्राइक एंड की तरफ डाइव लगा दी, तभी गुप्टिल का थ्रो आकर उनके बैट पर लगा और गेंद बाउंड्री पार चली गई। इसके बाद अंपायर ने आपस में बातचीत करने के बाद इंग्लैंड को 6 रन दे दिए। इस तरह जहां सिर्फ 2 रन होने चाहिए थे, वहां इंग्लैंड को 4 रन और अतिरिक्त मिल गए यानी कुल मिलाकर इंग्लैंड के खाते में 6 रन जुड़ गए। अब इंग्लैंड को आखिरी 2 गेंदों में जीत के लिए सिर्फ 3 रन की दरकार थी, जो कि मैच का टर्निंग प्वाइंट बन गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed