बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पांचवें दिन वेस्टइंडीज से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज काइल मेयर्स ने डेब्यू मैच में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने दूसरी पारी में 310 गेंदों में 20 चौके और सात छक्के की मदद से नाबाद 210 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस उम्दा पारी की बदौलत वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत हुई। मेहमान टीम ने बांगलादेश को तीन विकेट से हराया और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले टेस्ट में काइल मेयर्स ने दोहरे शतक के साथ-साथ कई सारे रिकॉर्ड भी बनाए।
काइल मेयर्स का डेब्यू मैच में दोहरा शतक, बनाए कई रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काइल मेयर्स का रिकॉर्ड्सः
- टेस्ट डेब्यू में टीम की दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी
- एशिया में चौथी पारी में दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी
- टेस्ट में दोहरे शतक के साथ सफल रन चेज करने वाले दूसरे खिलाड़ी
- टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी
- चौथी पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहली पारी में 430 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 259 रन ही बना सकी। वहीं, बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और मेहमान टीम को जीत के लिए 395 रन का लक्ष्य मिला, जिसे विंडीज ने पांचवें दिन सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।
395 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के 59 रन के स्कोर पर 3 विकेट विकेट गिर चुके थे। इसके बाद बोनर और मेयर्स की जोड़ी ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि जीत दिलाई। दोनों ने के बीच चौथे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी हुई। बोनर ने 245 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 86 रन बनाए। बता दें कि यह टेस्ट इतिहास में पांचवां मौका है, जब किसी टीम ने 395 या इससे बड़ा लक्ष्य हासिल किया है।