फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lata Mangeshkar done free Concert for 1983 World Cup winning team

Lata Mangeshkar: लता जी को क्रिकेट से था खास प्यार, 1983 विश्वकप जीतने वाली टीम के लिए फ्री में किया था कंसर्ट, लॉर्ड्स में देखा था ऐतिहासिक मैच

Sun, 06 Feb 2022 10:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 10:33 AM IST
सार

भारत पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप में जीतने में सफल रहा था। उस वर्ल्ड कप से जुड़ा एक रोचक वाकया लता जी से जुड़ा हुआ है। वर्ल्ड कप फाइनल से पहले उन्होंने टीम को रात के खाने पर आमंत्रित किया था।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar done free Concert for 1983 World Cup winning team
लता मंगेशकर - फोटो : फाइल

विस्तार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 8.12 बजे आखिरी सांस ली। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने निधन की जानकारी दी। लता जी को क्रिकेट से खास लगाव था। उन्हें क्रिकेट देखने का शौक था। कपिल देव, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक लता जी के पसंदीदा खिलाड़ियों में रहे हैं। क्रिकेट से भी उनका बहुत करीबी रिश्ता था। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर उनके करीबी दोस्त थे। जब लता जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की खबर मिली थी तब राज सिंह डूंगरपुर लंदन में उनके साथ थे।
विज्ञापन


भारत पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप में जीतने में सफल रहा था। उस वर्ल्ड कप से जुड़ा एक रोचक वाकया लता जी से जुड़ा हुआ है। वर्ल्ड कप फाइनल से पहले उन्होंने टीम को रात के खाने पर आमंत्रित किया था। लता जी ने लॉर्ड्स में खेले भारत और वेस्टइंडीज के फाइनल को लाइव देखा था। उन्होंने चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम को फिर से खाने पर बुलाया था।
विज्ञापन


भारतीय टीम के लिए किया था संगीत कार्यक्रम
लता दीदी ने लंदन से आने के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में भाग लिया था और 20 लाख रुपये जुटाए थे। यह 4 घंटे का कंसर्ट था। सुनील गावस्कर और कपिल देव उनके पास खड़े नजर आए थे। इतना ही नहीं उनके भाई हृदयनाथ ने विशेष रूप से एक गीत की रचना की, जिसे टीम के सभी सदस्यों ने गाया था। कंसर्ट के बाद टीम के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये दिए गए। उस जमाने में खिलाड़ियों को कम पैसे मिलते थे। 2011 में तो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सभी सदस्यों को दो-दो करोड़ रुपये बीसीसीआई के तरफ से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लता जी ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उस वाकये के बारे में विस्तार से बताया था। उन्होंने कहा था, “मैच से पहले तनाव भरा माहौल था। धीरे-धीरे मैच आगे बढ़ रहा था और मेरे अंदर जीत का भरोसा बढ़ रहा था। हालांकि, क्रिकेट में कहा जाता है कि कब क्या हो जाए कुछ भी पता नहीं। कभी मैच पलट सकता है।  मुकाबले से पहले पूरी टीम से मैं मिली थी। सभी खिलाड़ियों ने कहा था कि हम मैच जीतेंगे।”

पैसे जुटाने के लिए किया था कार्यक्रम 
लता जी ने इसके आगे बताया था कि भारतीय बोर्ड के पास उस समय पर्याप्त पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने एक स्पेशल कंसर्ट किया था। लता जी ने कहा था, “मैं 1983 में छुट्टियां मनाने के लिए लंदन गई थी। वहां मेरी मुलाकात एनकेपी साल्वे से हुई थी। जब भारतीय टीम चैंपियन बन गई तो उन्होंने मुझसे कहा कि वे जीत पर एक बड़ा कार्यक्रम करना चाहते हैं। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि क्या आप कार्यक्रम करेंगी। इस पर मैंने सहमति दी थी।”


लता जी ने कहा था, “17 अगस्त को दिल्ली पहुंचने के बाद मैंने कंसर्ट में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुकेश भैया (मशहूर गायक मुकेश) के बेटे नीतिन मुकेश और सुरेश वाडेकर ने साथ दिया था। उस कार्यक्रम में राजीव गांधी जी भी मौजूद थे। वह शो शानदार हुआ था। सबसे खास पल वो था जब मेरे भाई द्वारा बनाए गए गाने को पूरी टीम ने गाया था। तब मुझे पता चला था कि बल्ले और गेंद से कमाल करने वाले गाने भी अच्छी तरह गाते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed