सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs KKR Dream11 Team Prediction: IPL 2026 Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ क्या केकेआर दिखा पाएगी दम? चोट ने बढ़ाई मुश्किल; देखें संभावित प्लेइंग-11

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 29 Mar 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

MI vs KKR Playing 11 Today Prediction: मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच होने वाले मैच में कोलकाता की प्लेइंग-11 पर नजरें होंगी। केकेआर की टीम सीजन की शुरुआत से पहले ही खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। उसकी गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है।

MI vs KKR Dream11 Team Prediction: IPL 2026 Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

खिलाड़ियों की चोट के कारण मुश्किल में दिख रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रविवार को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस से होगा। आंकड़ों और कागजों पर मुंबई की टीम बेहद मजबूत दिख रही है, लेकिन टी20 का खेल ऐसा है कि इसमें किसी एक टीम को पूरी तरह से दावेदार बताना भारी पड़ सकता है। मुंबई और केकेआर दोनों ही टीमें पिछले कई दिनों से आईपीएल के 19वें सीजन की तैयारियों में जुटी थीं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े स्टेडियम पर कौन सी टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करती है।  
Trending Videos

मुंबई इंडियंस ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता था, लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से चैंपियन नहीं बन पाया है। इस बार उसकी निगाह अपना छठा खिताब जीतने पर होगी और इसके लिए वह शानदार शुरुआत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। पिछले साल हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम क्वालिफायर दो में पंजाब किंग्स से हारने के बाद तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन मुंबई इंडियंस इस बार अच्छी तैयारी के साथ मैदान पर उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मुंबई का मजबूत पक्ष
  • रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे। रोहित के अलावा उसकी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं जिनमें भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव, पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं।
  • मुंबई इंडियंस के पास कई शानदार विदेशी खिलाड़ी भी हैं, जिनमें रेयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर, विल जैक्स, एएम गजनफर और ट्रेंट बोल्ट प्रमुख हैं।
  • बुमराह और बोल्ट की जोड़ी खतरनाक साबित हो सकती है। शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर के रूप में मुंबई इंडियंस के पास दो अनुभवी भारतीय गेंदबाज हैं, जबकि नमन धीर एक बार फिर फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाने की कोशिश करेंगे। पिछले साल उन्होंने अपनी इस भूमिका के साथ पूरा न्याय किया था।

प्लेइंग-11 का चयन मुंबई के लिए चुनौती
मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग-11 में उचित संयोजन तैयार करना होगा। उसकी टीम शुरुआत में कुछ मैच जीतने के लिए प्रतिबद्ध होगी क्योंकि अक्सर वह अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही है। मुंबई में खेलने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स में कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा अंगकृष रघुवंशी के रूप में कुछ स्थानीय खिलाड़ी भी नजर आएंगे लेकिन उसका गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आता है जिसका मुंबई इंडियंस पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

केकेआर के पास विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा पूल
नीलामी के समय केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण अच्छा नजर आ रहा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया था, जबकि उसके दो भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी प्रतिभाशाली हैं लेकिन उन पर दबाव हो सकता है। ऐसे में गेंदबाजी विभाग की बड़ी जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती को निभानी पड़ेगी जो टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। केकेआर की टीम में सीएसके के दो पूर्व खिलाड़ी रचिन रविंद्र और मथीशा पथिराना भी शामिल हैं। टिम सीफर्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एकमात्र शुरुआती विकल्प हैं, जबकि उनके पास कैमरन ग्रीन और सुनील नरेन के रूप में दो बेहतरीन ऑलराउंडर भी मौजूद हैं। वहीं, फिन एलेन के तौर पर भी टीम के पास एक अच्छा बल्लेबाज है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed