PSL Ball Tampering Controversy: रमीज राजा के कठिन सवालों पर लड़खड़ाई शाहीन की जुबान; गिड़गिड़ाते नजर आए; VIDEO
पीएसएल मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग विवाद में शाहीन अफरीदी पर सवाल उठे। रमीज राजा के सवालों के बीच शाहीन ने खुद को निर्दोष बताया। अंपायरों के फैसले ने मैच का रुख बदल दिया और अब इस मामले पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
विस्तार
मैदान पर अंपायरों ने गेंद की जांच के बाद उसमें छेड़छाड़ पाया और फिर उसे बदला। साथ ही लाहौर कलंदर्स पर पांच रन की पेनल्टी लगा दी। यह फैसला मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ, क्योंकि कराची किंग्स ने इसका फायदा उठाते हुए 20वें ओवर की पहली तीन गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान रमीज राजा ने शाहीन से सीधे और तीखे सवाल किए। शाहीन इस दौरान कई बार जवाब देते हुए असहज नजर आए। शाहीन ने कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता, हम कैमरे में देखेंगे कि क्या हुआ। पांच रन दिए गए, अब हम कुछ नहीं कर सकते।' रमीज राजा ने इस पर आगे सवाल करते हुए अंपायरों के फैसले को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।
आरोपों पर जवाब देते हुए शाहीन ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ अपने बारे में बोल सकता हूं। मैंने कभी गेंद की स्थिति बदलने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ गेंद को सुखाने और चमकाने की कोशिश कर रहा था, तभी अंपायरों ने हमें शर्ट के नीचे सुखाने से मना किया। बिना सबूत के यह बड़ा फैसला है। मुझे अभी तक जांच के लिए नहीं बुलाया गया है।'
Ramiz Raja to Shaheen Afridi:
— Harshita Sharma (@GarvitUttam) March 29, 2026
"The ball was taken from you at the end because of the ball tempering so what are your thoughts on that?"
Shaheen Afridi:
"I don’t know about this. We will see that in cameras. We will discuss who did that." pic.twitter.com/j2f8ofri3y
इस पूरे मामले ने अंपायरिंग और नियमों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस मामले में आगे कोई आधिकारिक जांच या कार्रवाई होती है या नहीं।