{"_id":"69c9f1e1c123fa4eab08dc68","slug":"hardik-pandya-s-heartfelt-backing-for-shardul-thakur-after-match-winning-ipl-2026-performance-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs KKR: हार्दिक का दिल जीतने वाला वादा! 'लॉर्ड शार्दुल' से क्यों कहा- करियर खत्म होने तक एमआई पलटन में रहो?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
MI vs KKR: हार्दिक का दिल जीतने वाला वादा! 'लॉर्ड शार्दुल' से क्यों कहा- करियर खत्म होने तक एमआई पलटन में रहो?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में शार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार डेब्यू करते हुए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या ने उन्हें लंबे समय तक टीम में बने रहने का भरोसा दिया। वहीं रिकेल्टन की शानदार बल्लेबाजी ने जीत की नींव रखी।
शार्दुल, हार्दिक और नमन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर का डेब्यू किसी सपने के सच होने जैसा रहा। 2011 से 2013 तक टीम के नेट बॉलर रहने के बाद आखिरकार उन्हें इस सीजन खेलने का मौका मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में शार्दुल ने 3/39 का शानदार प्रदर्शन कर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता और टीम को जीत दिलाई। वानखेड़े की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर 444 रन बने, लेकिन शार्दुल की गेंदबाजी ने फर्क पैदा किया।
Trending Videos
हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान
मैच के बाद हार्दिक पांडया ने शार्दुल को लेकर दिल छू लेने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने शार्दुल से इस सीजन कहा है कि अब काफी फ्रेंचाइजी बदल लीं, मैं चाहता हूं कि आप अपने करियर के अंत तक यहीं रहो।' हार्दिक ने उनकी तारीफ करते हुए आगे कहा, 'वो एक शानदार इंसान हैं, उनका दिल बहुत बड़ा है। जिस तरह वो बल्लेबाज को चकमा देने की कोशिश करते हैं, वो कमाल है। उनके लिए मैं बहुत खुश हूं।'

हार्दिक और शार्दुल
- फोटो : PTI
चुनौती से निखरते हैं शार्दुल
जब केकेआर छह ओवर में बिना विकेट के 68 रन बना चुका था, तब शार्दुल को गेंद थमाई गई। उन्होंने तुरंत असर दिखाते हुए खतरनाक फिन एलेन को आउट किया। शार्दुल ने मैच के बाद कहा, 'मैं पहले भी कह चुका हूं कि मुझे चुनौतियां पसंद हैं। छठे ओवर में गेंदबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन ऐसे ही मौके मुझे बेहतर बनाते हैं। आज का प्रदर्शन भी वैसा ही था।'

वानखेड़े से जुड़ी भावनाएं
वानखेड़े शार्दुल के लिए खास जगह है। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, 'यहां मेरी यादें मिली-जुली रही हैं। मैं एक युवा खिलाड़ी के तौर पर यहां नेट बॉलर था और चुपचाप मेहनत करता था। अब अपनी होम टीम के लिए खेलना खास एहसास है।' उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई के लिए खेलना हमेशा उनका सपना था, जो अब पूरा हुआ।

शार्दुल ठाकुर
- फोटो : BCCI
एमआई का भरोसा और शार्दुल की प्रतिक्रिया
शार्दुल ने फ्रेंचाइजी के भरोसे के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, 'अगर मैं यहां लंबे समय तक रहूं तो मुझे बहुत खुशी होगी। यह मेरा घर है। जिस तरह से टीम ने मुझे सपोर्ट किया, वह शानदार है।'

'लॉर्ड शार्दुल' नाम पर क्या बोले?
सोशल मीडिया पर 'लॉर्ड शार्दुल' के नाम से मशहूर शार्दुल इस निकनेम को लेकर भी खुश नजर आए। उन्होंने कहा, 'मुझे यह नाम पसंद है। यह लोगों का प्यार दिखाने का तरीका है, कोई मजाक नहीं बल्कि सकारात्मक चीज है।'

रोहित शर्मा-रेयान रिकेल्टन
- फोटो : PTI
रिकेल्टन ने भी दिखाई दमदार बल्लेबाजी
दूसरी ओर, रेयान रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 81 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। उनकी रोहित शर्मा के साथ 148 रन की साझेदारी ने 221 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा आसान बना दिया। रिकेल्टन ने कहा, 'मुझे दबाव महसूस हुआ, क्योंकि क्विंटन डिकॉक जैसे खिलाड़ी टीम में हैं। लेकिन मुझे खुद को साबित करना था।' रिकेल्टन ने आगे कहा, 'डिकॉक जैसे अनुभवी खिलाड़ी का साथ मिलना फायदेमंद है। वो मेरी मदद करते हैं और मैं उनके साथ खेलकर बेहतर हो रहा हूं।'