{"_id":"69c94fe9c007c218e809e116","slug":"mi-vs-kkr-rohit-overtakes-warner-sunil-narine-sets-a-major-milestone-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs KKR: वानखेड़े में रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित ने वॉर्नर को पछाड़ा; सुनील नरेन ने बनाया बड़ा कीर्तिमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs KKR: वानखेड़े में रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित ने वॉर्नर को पछाड़ा; सुनील नरेन ने बनाया बड़ा कीर्तिमान
Sun, 29 Mar 2026 09:44 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:44 PM IST
सार
रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 11 रन बनाते ही डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ आईपीएल में इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं, सुनील नरेन ने 190वां मैच खेलते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
रोहित-नरेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने। मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा और सुनील नरेन दोनों ने खास उपलब्धियां अपने नाम कीं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, वॉर्नर को पीछे छोड़ा
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मैच से पहले वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे और डेविड वॉर्नर से आगे निकलने के लिए उन्हें 11 रनों की जरूरत थी। वानखेड़े में ओपनिंग करते हुए रोहित ने यह आंकड़ा पार कर लिया और अब वह आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर ने 28 पारियों में कोलकाता के गेंदबाजी अटैक के सामने 1093 रन बनाए। अब रोहित के नाम 36 पारियों में 1094* रन हो गए।

सुनील नरेन बने सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी
इस मुकाबले में उतरते ही केकेआर के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने भी इतिहास रच दिया। यह उनका 190वां आईपीएल मैच है और इसी के साथ वह लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में किरोन पोलार्ड (189 मैच) को पीछे छोड़ा। इस सूची में एबी डी विलियर्स और डेविड वॉर्नर 184-184 मैचों के साथ शामिल हैं, जबकि ड्वेन ब्रावो 161 मैच खेल चुके हैं।

मुंबई बनाम केकेआर
- फोटो : IPL/BCCI
केकेआर ने मुंबई को दिया 221 रन का लक्ष्य
अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की अर्धशतकीय साझेदारियों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। एमआई के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या को एक सफलता मिली।
आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने एमआई को 221 रन का लक्ष्य दिया है। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलन पहले विकेट के रूप में 17 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
इसके बाद रहाणे और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 109 था, उस समय ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 36 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 145 तक पहुंचा दिया। रहाणे तीसरे विकेट के रूप में 40 गेंदों पर पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।
रहाणे का विकेट गिरने के बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में रघुवंशी 29 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 और रमनदीप सिंहचार रन बनाकर नाबाद रहे।