{"_id":"601d492c92cbc5686303dbe2","slug":"mitchell-starc-in-the-list-of-players-registered-for-the-ipl-2021-auction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस साल भी IPL नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क, वरना नीलामी में तय थी पैसों की बरसात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस साल भी IPL नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क, वरना नीलामी में तय थी पैसों की बरसात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मिचेल स्टार्क
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2021 के लिए 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी की जानी है। इससे पहले शुक्रवार को इस साल की नीलामी में शामिल होने के लिए कुल 1097 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम शामिल नहीं है। मतलब इस साल भी वह आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे।
2 of 6
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, स्टार्क पिछले पांच वर्षों से आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल में आखिरी बार 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेला था। वह चोट के कारण 2016 सीजन में नहीं खेले थे और बाद में फ्रैंचाइजी के द्वारा रिलीज कर दिए गए थे।
3 of 6
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : @IPL
उन्होंने 2018 आईपीएल के लिए अपने आप को उपलब्ध बताया था और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 9.4 करोड़ में उन्हें खरीदा था। हालांकि, चोट के कारण वह एक बार फिर आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके थे। स्टार्क ने फिर 2019 वर्ल्ड कप को देखते हुए आईपीएल नहीं खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्टार्क
- फोटो : social media
पिछले साल भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले उस टी-20 विश्व कप पर ध्यान लगाने के लिए आईपीएल से नाम वापस ले लिया था, जिसे कोरना महामारी के कारण टालना पड़ा था। स्टार्क ने अभी तक आईपीएल में कुल 27 मैच खेले हैं। आईपीएल में उनके नाम 34 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : @IPL
गौरतलब है कि आरसीबी ने इस नीलामी से पहले कुल 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। क्रिस मॉरिस, डेल स्टेन जैसे बड़े नामों को बैंगलोर ने छोड़ दिया है और उनके पास 35.90 करोड़ रुपये अभी भी मौजूद हैं। ऐसे में स्टार्क, कोहली एंड कंपनी के लिए सबसे अच्छी खरीद हो सकते थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।