अपनी चुस्ती-फुर्ती,चपलता और चतुराई के लिए मशहूर धोनी ने बुधवार रात एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें चकमा देना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। चेन्नई और मुंबई के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में इसका नजारा देखने को मिला। जब क्रुणाल पांड्या ने धोनी को मांकड़िंग करने की नाकाम कोशिश की।
VIDEO: धोनी को मांकड़िंग करने चले थे क्रुणाल पांड्या, धरी रह गई सारी चालाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाकया चेन्नई की पारी के 14वे ओवर का है। जब चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या अचानक गेंद डालने के दरम्यान रुक गए। बड़े पांड्या को ऐसा लगा कि उनके बॉलिंग एक्शन खत्म होने से पहले ही धोनी क्रीज से बाहर हो गए है और उन्होंने इसका फायदा उठाने की सोची और गेंद नहीं फेंकी। लेकिन शायद वो धोनी की चतुराई से अनजान थे।
धोनी पांड्या की इस चालाकी को पहले ही भांप चुके थे और उन्होंने अपने बल्ले को क्रीज पर ही रोक दिया और वह आगे बढ़े ही नहीं। पांड्या को लगा कि धोनी क्रीज से आगे बढ़ जाएंगे, लेकिन उन्हें पता ही नहीं था कि उनका सामना चतुराई की परिभाषा धोनी से होने जा रहा है।
Dhoni Receives a Rare 'Mankad' Warning From Krunal Pandya https://t.co/3opSBEy9Gj
— FLAME MEDIA (@flamemediaindia) April 4, 2019