Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Lok Sabha Elections 2019: WhatsApp launches new feature for voters to get rid of fake news
{"_id":"5ca44994bdec221448559e7f","slug":"lok-sabha-elections-2019-whatsapp-launches-new-feature-for-voters-to-get-rid-of-fake-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले फेक न्यूज पर व्हॉट्सएप का वार, आपके लिए आया नया हथियार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव से पहले फेक न्यूज पर व्हॉट्सएप का वार, आपके लिए आया नया हथियार
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 04 Apr 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संकेतात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। एक तरफ आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, तो दूसरी ओर ऐसे माहौल में लोगों को फेक न्यूज से बचाने की लड़ाई अब भी जारी है। चुनाव के दौरान कई जगहों से कई तरह की खबरें आती हैं। फेक न्यूज फैलाने के इस काम में सोशल मीडिया का सबसे बड़ा हाथ होता है। इस साल व्हॉट्सऐप ने चुनावों के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है।
यहां पढ़िए व्हॉट्सऐप के कुछ खास फीचर्स के बारे में जो बतौर मतदाता आपके लिए जानना जरूरी है-
2 of 5
चेकप्वाइंट टिपलाइन
व्हॉट्सऐप ने देश में चुनाव के दौरान फर्जी खबरों पर रोकथाम के लिए 'चेकप्वाइंट टिपलाइन' सेवा लॉन्च की है। इसकी मदद से लोग व्हॉट्सऐप पर आई किसी भी खबर के बारे में पता कर सकते हैं कि वह खबर सही है या गलत। चेकप्वाइंट टिपलाइन को भारत के ही प्रोटो नाम के एक मीडिया स्टार्टअप की मदद से लॉन्च किया गया है। हालांकि इसके तकनीकी पक्ष में व्हॉट्सऐप की भी सहायक भूमिका रही है।
3 of 5
अमर उजाला की ओर से चेकप्वाइंट टिपलाईन पर भेजा गया संदेश
चेकप्वाइंट टिपलाइन का इस्तेमाल कैसे करें?
लोग व्हॉट्सऐप पर मिलने वाली किसी भी संदिग्ध सूचना या मैसेज की शिकायत + 91-9643-000-888 पर दर्ज करा सकते हैं। एक बार संदेश भेजने के बाद, प्रोटो का सत्यापन केंद्र इस बात की जांच करेगा कि मैसेज में किया गया दावा सच है या झूठ। इसके बाद उपयोगकर्ता को पूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि उन्हें सही खबर का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रोटो की रिप्लाई
भेजे गए मैसेज की जांच करने के बाद प्रोटो की तरफ से मैसेज भेजने वाले को रिप्लाई किया जाएगा। प्रोटो के जवाब में बताया जाएगा कि उन्होंने जिस मैसेज की शिकायत की थी उसमें कितनी सच्चाई है। अगर भेजा गया मैसेज गलत है, झूठ है, विवादित है या भड़काऊ है, तो इस बात की भी जानकारी दी जाएगी। इससे लोगों के लिए फर्जी खबरों को पहचान कर उनसे बच पाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
व्हॉट्सऐप
सोशल मीडिया की किसी भी खबर का पता लगाने के लिए लोग दिए गए नंबर पर फोटो, वीडियो, लिंक या टेक्सट मैसेज भेज सकते हैं। चेकप्वाइंट टिपलाइन के व्हॉट्सऐप नंबर पर पांच भाषाओं, यानी अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, बंगाली और मलयालम में शिकायत की जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।