{"_id":"5ad59a964f1c1b05418b4e50","slug":"mohammad-shami-is-in-trouble-kolkata-police-has-summoned-him-tomorrow-for-interrogation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हसीन जहां ने फिर बढ़ाई मोहम्मद शमी की मुश्किलें, कोलकाता पुलिस ने भेजा समन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हसीन जहां ने फिर बढ़ाई मोहम्मद शमी की मुश्किलें, कोलकाता पुलिस ने भेजा समन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक ओर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल में व्यस्त हैं तो दूसरी ओर पत्नी हसीन जहां उनकी मुश्किलें और बढ़ाने में लगी हैं। सोमवार रात केकेआर के खिलाफ मैच खेलने कोलकाता पहुंचे शमी को पुलिस ने समन भेजा है। पत्नी हसीन जहां से घरेलू हिंसा के आरोप में कोलकाता पुलिस ने उन्हें बुधवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।
Kolkata Police has summoned Mohammad Shami tomorrow at 2 pm for interrogation after his wife Hasin Jahan had filed a domestic abuse complaint against him (file pics) pic.twitter.com/1vRF91BllI
इसके पहले शमी के बड़े भाई मोहम्मद हशीम अहमद को भी पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय बुलाया गया था। सोमवार को इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी थी। शमी की पत्नी हसीन ने अपने पति के बड़े भाई हशीम अहमद पर रेप का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित उनके आवास पर भेजे गए इस नोटिस में उन्हें पूछताछ के लिए 18 अप्रैल को कोलकाता पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। अगर वह आते हैं तो पूछताछ कर उनका बयान रिकॉर्ड किया जाएगा।
3 of 6
बता दें कि बीते 17 मार्च को कोलकाता पुलिस की टीम अमरोहा स्थित शमी के गांव गई थी और एक सप्ताह वहां रहकर जांच-पड़ताल की थी। इस दौरान शमी के मामा सहित उनके पड़ोसियों व एक नर्सिंग होम के नर्स व डॉक्टरों समेत 11 लोगों का बयान रिकॉर्ड किया गया था। हसीन ने वहां रहने के दौरान जिस अस्पताल में अपनी जांच कराई थी, उसी के नर्स व डॉक्टर से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शमी के बड़े भाई का भी एक आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया था। उनके खिलाफ दंगा करने व मारपीट का एक केस दर्ज है, हालांकि इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी। बता दें कि लंबे अरसे से चले आ रहे शमी-हसीन जहां विवाद में टीम इंडिया के इस स्टार बॉलर के अलावा उनके बड़े भाई, भाभी, बहन और मां के खिलाफ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : self
इसके पहले 11 अप्रैल को हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से भरण-पोषण के रूप में प्रतिमाह 10 लाख रुपए की डिमांड कर डाली थी। हसीन ने 7 लाख परिवार के मेंटेनेंस और 3 लाख रुपए अपनी बच्ची के लिए मांगे थे। हसीन जहां के वकील के मुताबिक, केस की गंभीरता को समझते हुए कोर्ट ने जल्द ही सुनवाई का फैसला किया है। साथ ही मोहम्मद शमी को उनका पक्ष कोर्ट में रखकर सफाई देने के लिए कहा है. हालांकि, हसीन जहां के वकील को भरोसा है कि वह यह केस जीत जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।