फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबे समय से पत्नी से बेवफाई के आरोपों से घिरे थे क्रिकेटर शमी, अब आई खुशखबरी

Wed, 30 May 2018 11:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami Replaces Hardik Pandya in ICC World XI Squad against West Indies

पत्नी हसीन जहां से बेवफाई के आरोप फिर पुलिस थानों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुके क्रिकेटर मोहम्मद शमी के लिए खेल के मैदान से खुशखबरी आई है। टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज को विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है। शमी को हार्दिक पांड्या की जगह टीम में लिया गया है।

Mohammed Shami Replaces Hardik Pandya in ICC World XI Squad against West Indies
बता दें कि 31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व एकादश को लॉर्ड्स में चैरिटी टी-20 मैच खेलना है। इस मैच से होने वाली कमाई का उपयोग वेस्टइंडीज में पिछले साल तूफान से क्षतिग्रस्त हुए स्टेडियमों के पुनर्निर्माण में किया जाएगा।
Mohammed Shami Replaces Hardik Pandya in ICC World XI Squad against West Indies
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले अपने 13 मुकाबलों में 250 रन बनाकर 18 विकेट चटकाने वाले पांड्या वायरल संक्रमण के चलते इस एकलौते मैच से पहले ही हट चुके हैं। दिनेश कार्तिक टूर्नामेंट में भाग लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Shami Replaces Hardik Pandya in ICC World XI Squad against West Indies
- फोटो : getty
इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को भी विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है। राशिद इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में रखा गया है। टीम की अगुवाई इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन करेंगे। इस टीम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के दो-दो तथा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका का एक-एक खिलाड़ी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Mohammed Shami Replaces Hardik Pandya in ICC World XI Squad against West Indies
आईसीसी विश्व एकादश टीम : इयोन मॉर्गन (कप्तान, इंग्लैंड), शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), दिनेश कार्तिक (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), संदीप लामिछाने (नेपाल), मिशेल मैक्लेनघन (न्यूजीलैंड), शोएब मलिक (पाकिस्तान), तिसारा परेरा (श्रीलंका), ल्यूक रॉन्ची (न्यूजीलैंड), आदिल राशिद (इंग्लैंड) और मोहम्मद शमी (भारत)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed