फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वोट देने IPL छोड़ रांची पहुंचे धोनी, VIDEO में बेटी जीवा ने की प्यारी अपील

Mon, 06 May 2019 08:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 06 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni cast his vote with wife Sakshi and posts a video with daughter Ziva
वोटिंग के दौरान धोनी के साथ जीवा

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के तहत सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। सुबह से ही पूरे उत्साह के साथ लोग लगातार वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकल मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटिज भी लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

MS Dhoni cast his vote with wife Sakshi and posts a video with daughter Ziva
मतदान केंद्र में महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : एएनआई

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी सोमवार को अपने शहर रांची में मतदान किया। इस दौरान पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं। कैप्टन कूल करीब 2 बजे रांची में मतदान करने पहुंचे तो पोलिंग बूथ पर उन्हें देखने वालों का तांता लग गया।

MS Dhoni cast his vote with wife Sakshi and posts a video with daughter Ziva
एमएस धोनी और साक्षी धोनी

मतदान करने के बाद धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी डाला। इस वीडियो में माही की बेटी जीवा लोगों से मतदान करने की अपील कर रही है। वीडियो में जीवा ने कहा, ’जाइए और मतदान कीजिए, जिस तरह मम्मी और पापा ने किया’।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Use your Power

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni cast his vote with wife Sakshi and posts a video with daughter Ziva
टीम इंडिया

देखते ही देखते धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि झारखंड में आज चार लोकसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है। आपको बता दें कि IPL के खत्म होते ही टीम इंडिया को वर्ल्ड कप खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed