फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तीन खिलाड़ियों की CSK से छुट्टी तय, नीलामी में 'धोनी सेना' नहीं दिखाएगी दिलचस्पी

Sun, 10 Jan 2021 07:22 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 10 Jan 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni-led Chennai Super Kings might release 3 players ahead of IPL 2021 auction
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : @IPL

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन काफी निराशाजनक रहा। आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने में नाकामयाब हुई बल्कि अंकतालिका में भी सातवें स्थान पर रही। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सीएसके प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। बहरहाल, अब आईपीएल 2021 के चर्चे शुरू हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीजन के लिए इन तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।   

MS Dhoni-led Chennai Super Kings might release 3 players ahead of IPL 2021 auction
पीयूष चावला - फोटो : twitter@IPL

पीयूष चावला
आईपीएल 2020 में पीयूष चावला टीम के लिए उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। सीएसके ने पीयूष चावला को 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल के दौरान पीयूष चावला के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने सात मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया। इन सात मैचों में उन्होंने केवल छह विकेट चटकाए।

MS Dhoni-led Chennai Super Kings might release 3 players ahead of IPL 2021 auction
केदार जाधव

केदार जाधव
चेन्नई सुपरकिंग्स ने नीलामी में केदार जाधव को 7.80 करोड़ में खरीदा था। मगर आईपीएल 2020 में उनका भी प्रदर्शन काफी खराब रहा। जाधव ने इस सीजन कुल आठ मैच खेले, जिसमें उन्होंने 20.66 की औसत और 93.93 के स्ट्राइक रेट से केवल 62 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni-led Chennai Super Kings might release 3 players ahead of IPL 2021 auction
इमरान ताहिर - फोटो : file

इमरान ताहिर
चेन्नई की टीम जिस तीसरे खिलाड़ी की छुट्टी कर सकती है वो हैं दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर। ताहिर ने आईपीएल 2020 में केवल तीन मैच खेले, जिसमें उन्होंने 13 रन देकर एक विकेट हासिल किए। 2019 में यह खिलाड़ी पर्पल कैप हासिल करता है लेकिन, पिच और हालातों के मद्दनेजर उन्हें यूएई में खेले गए पिछले सीजन में ज्यादा मौके नहीं मिले।

विज्ञापन
MS Dhoni-led Chennai Super Kings might release 3 players ahead of IPL 2021 auction
आईपीएल - फोटो : social media

बीते गुरुवार को आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने बताया था कि नीलामी की तारीख अभी तय नहीं की गई है। 21 जनवरी तक खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा और फ्रेंचाइजियों के लिए ट्रेडिंग विंडो चार फरवरी को बंद होगी। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स के पास पिछली नीलामी के बाद सिर्फ 15 लाख रुपये की राशि बची थी और उम्मीद की जा रही है कि वे केदार जाधव और पीयूष चावला के रूप में कम से कम दो महंगे खिलाड़ियों को रिलीज करके अपने बजट में इजाफा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed